Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल चुनाव: ‘TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी’, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM Modi की चेतावनी

PM Modi Statement: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कुछ ही दिनों में होनी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के दम दम में टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 24, 2026 | 03:07 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Dum Dum Rally: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच राजनीति तेज है, कल पहले चरण का मतदान पूर्ण हुआ और अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के लिए तैयार हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में साफ कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जनता का रुझान स्पष्ट दिख रहा है और बंगाल में बदलाव की लहर और मजबूत हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण में मिले समर्थन ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मजबूत संकेत दिए हैं और आगे के चरणों में भी रुझान जारी रहेगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी सीधा हमला बोला और जनता के सामने कहा कि मैं बंगाल की जनता, भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है, 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी बुहत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंड़ो को ताकत दे रही थी। उन्होंने साफ कहा कि 4 मई के बाद जब नतीजे आ जाएंगे उसके बाद टीएमसी के गुंड़ों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है…अमित शाह ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा, बताया 5 मई को कौन बनेगा CM

नवभारत निशानेबाज: चुनाव में प्रतिस्पर्धा कड़ी, PM मोदी ने खाई झालमुडी

नवभारत विशेष: मतदाताओं के नाम काटना लोकतंत्र से मखौल, संविधान की पांडुलिपि सजाने वाले का परिवार सूची से बाहर

जल्दी आ जाइये अमित जी…महिला के कमेंट पर अमित शाह ने किया रिप्लाई, बोले- 10 मिनट में पहुंच रहा हूं

केंद्र की योजनाओं में बाधा डाल रही टीएमसी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यह भी कहा कि यहां बैठी तृणमूल कांग्रेस सरकार ( TMC ) खुद तो दलित, वंचित वर्ग के खिलाफ है ही और केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उसमें भी वह बाधा डाल रही है, आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठाती है लेकिन टीएमसी ने इस योजना को बंगाल में रोक रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी टीएमसी सरकार घपला कर रही है।

#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यहां बैठी TMC सरकार खुद तो दलित, वंचित वर्ग के खिलाफ है ही और केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उसमें भी वह बाधा डाल रही है… आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के इलाज का खर्च मोदी सरकार… pic.twitter.com/2gzZM913s2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026

यह भी पढ़ें: भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है…अमित शाह ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा, बताया 5 मई को कौन बनेगा CM

सब भयमुक्त होकर भाजपा का समर्थन कर रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बंगाल के पहले चरण का मतदान हो चुका है और पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। देश आज़ाद होने के बाद कभी ऐसा नहीं देखा जो इस बार बंगाल के लोगों ने कर दिखाया। हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है। आज बंगाल के छोटे दूकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी तक, सब भयमुक्त होकर भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं, हर कोई परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार हैं।

Pm modi dum dum rally target tmc west bengal politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Mamata Banerjee
  • PM Narendra Modi
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.