कल जम्मू-कश्मीर CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, 6 साल बाद घाटी से हटा राष्ट्रपति शासन
जम्मू-कश्मीर में कल 16 अक्टूबर यानी बुधवार को नई सरकार का गठन होगा। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में मुख्यमंत्री पद की कल शपथ लेंगे। यह समारोह सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी
कल जम्मू-कश्मीर CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला
नई दिल्ली : जहां एक तरफ जम्मू-कश्मीर में कल 16 अक्टूबर यानी बुधवार को नई सरकार का गठन होगा। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में मुख्यमंत्री पद की कल शपथ लेंगे। यह समारोह सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
जानकारी दें कि उमर को बीते 10 अक्टूबर को हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। वहीं उन्होंने बीते 11 अक्टूबर को राजभवन जाकर LG मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
वहीं इस नई सरकार के गठन से पहले बीते रविवार देर रात प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश जारी किया गया था। इस बाबत गृह मंत्रालय ने बताया था कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी किया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
‘रिश्ते मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी…’, CM उमर अब्दुल्ला ने जमकर की ‘मामा’ की तारीफ, देखें VIDEO
उमर अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले यह VIDEO जरूर देखें…तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इंकार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा! खामेनेई के पोस्टर पर बवाल, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने पर भिड़े विधायक
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में 6 साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, अब बनेगी नयी सरकार
इस बाबत जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बीते सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। यह आमंत्रण केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के एक दिन बाद दिया गया। वहीं अब्दुल्ला को लिखे पत्र में सिन्हा ने कहा, ‘‘मुझे जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का 11 अक्टूबर, 2024 का पत्र मिला है, जिसमें बताया गया है कि आपको सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, माकपा सचिव जीएन मलिक, आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता और निर्वाचित निर्दलीय विधायक प्यारे लाल शर्मा, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकरम, रामेश्वर सिंह तथा मुजफ्फर इकबाल खान से भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन दिए जाने के बारे में पत्र मिला है।
यहां पढ़ें – 6 साल बाद राष्ट्रपति शासन से मुक्त हुआ जम्मू-कश्मीर
उपराज्यपाल सिन्हा ने पत्र में लिखा, ‘‘मुझे आपको जम्मू-कश्मीर सरकार बनाने और उसका नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि तय किया गया है, मैं 16 अक्टूबर, 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे एसकेआईसीसी, श्रीनगर में आपको और आपकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में शामिल करने के लिए आपके द्वारा अनुशंसित लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाऊंगा।”
इसके साथ ही उपराज्यपाल सिन्हा ने लिखा, ‘‘मैं इस अवसर पर आपके अत्यधिक सार्थक कार्यकाल और जम्मू-कश्मीर के लोगों के सर्वोत्तम हित में आपके प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।”
उपराज्यपाल के दूत ने अब्दुल्ला को पत्र सौंपा और उन्हें शपथग्रहण समारोह की तारीख और समय के बारे में सूचित किया। अब्दुल्ला ने इस बाबत ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘‘उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मनोज सिन्हा जी का स्वागत करके खुशी हुई। उन्होंने उपराज्यपाल कार्यालय से एक पत्र मुझे सौंपा जिसमें मुझे जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।”
विधानसभा चुनाव की बात करें तो उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम दो सीटों से चुनाव जीत चुकें हैं। वह गांदरबल सीट बरकरार रख सकते हैं। कुपवाड़ा से चुनाव हारने वाले नासिर असलम वानी बडगाम सीट से फिर से यह चुनाव लड़ेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
