-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Nitish Kumar Will Give Special State Status To Bihar
बीजेपी की मजबूरी का फायदा उठाएंगे नीतीश कुमार, बिहार को दिलाएंगे स्पेशल स्टेटस?
- Written By: अभिषेक सिंह
इस बार बीजेपी को अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में सहयोगी दल भी हालात का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जिसके रुझान आने भी शुरू हो गए हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार व पीएम नरेन्द्र मोदी (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनाव परिणाम से भले ही यह तय है कि केन्द्र में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लेकिन इस बार बीजेपी को अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में सहयोगी दल भी हालात का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जिसके रुझान आने भी शुरू हो गए हैं।
2024 लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 9 जून को नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेगें। हालांकि 2014 और 2019 के मुकाबले बीजेपी इस बार कमजोर हुई है। अकेले के दम पर बहुमत नहीं हासिल कर सकी है। ऐसे में उसे टीडीपी और जेडीयू पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा साथ ही उनका खयाल भी रखना होगा।
जेडीयू नेताओं ने रखी मांग
इस बार सरकार चलाने के लिए बीजेपी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी शुरुआत सरकार के गठन और शपथ ग्रहण के पहले ही हो चुकी है। नीतीश कुमार ने भले ही सीधे तौर पर पीएम मोदी के सामने कोई मांग नहीं रखी है लेकिन जेडीयू नेताओं यह काम शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
बिहार को मिले स्पेशल स्टेटस
जनता दल यूनाइटेड ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों पर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने ताज़ा बयान में कहा है कि अग्निवीर योजना को लेकर आम लोगों में गुस्सा है। जनता ने इसे लेकर जो असहमति दिखाई है उसपर विचार होना चाहिए। इसके साथ ही साथ उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की भी बात कही है।
2005 से उठ रही मांग
जेडीयू साल 2005 से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करती आई है। वहीं अब एक बार फिर उसने अपनी मांग को दोहराया है। जदयू सांसद आलोक कुमार ने कहा है कि ये हमारी हमेशा से ही मांग रही है और हम ये कायम रखेंगे। इसके साथ ही बिहार का विकास संभव है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक 11 राज्यों को स्पेशल स्टेटस दिया जा चुका है। जिसमें असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इसी को आधार बनाकर बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है। माना ये जा रहा है कि इस बार सरकार को यह मांग पूरी करनी पड़ेगी।
Nitish kumar will give special state status to bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














