- Hindi News »
- Elections »
- Nitish Kumar Distributes Symbols As Bjp Jdu Candidate List Still Not Released
कैंडिडेट लिस्ट नदारद…फिर भी सिंबल बांट रहे नीतीश, BJP-JDU में सब कुछ ठीक नहीं?
JDU Candidate List: एनडीए ने बिहार चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का ऐलान किया, जिसके बाद जेडीयू ने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया। इसे विपक्ष के सामने आत्मविश्वास दिखाने की रणनीति माना जा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू

नीतीश कुमार, अनंत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Election: एनडीए गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिन्ह देना शुरू कर दिया है। जानकार इसे जेडीयू की ओर से विपक्ष को अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास दिखाने का तरीका मान रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर संभावित उम्मीदवारों को लगातार बुलाकर सिंबल सौंपे जा रहे हैं। हालांकि, अब तक जेडीयू ने आधिकारिक तौर पर किसी भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।
किस- किस नेता तो मिला सिंबल
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
‘शराबबंदी का किया समर्थन, लेकिन अब…’, होली पहले बिहार में फिर उठा शराब का मुद्दा, चिगार ने दिया बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश
गजब है बिहार पुलिस… 9 साल के मासूम पर लगा दिया SC-ST एक्ट, भड़का किशोर न्याय परिषद
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह कदम जेडीयू की सीटों को लेकर अंदरूनी स्तर पर अंतिम निर्णय लेने का संकेत है। अब तक जिन नेताओं को जेडीयू का चुनाव चिन्ह दिया गया है, उनमें प्रमुख नाम हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री सुनील कुमार, जमालपुर से उम्मीदवार शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री दामोदर रावत और मंत्री रत्नेश सादा।
सिंबल लेने नहीं पहुंचे अनंत सिंह
सबसे खास बात यह है कि मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को भी जेडीयू का सिंबल मिला है, हालांकि उन्होंने खुद जाकर इसे लेने की बजाय अपने प्रतिनिधि को भेजा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर और उम्मीदवारों को भी चुनाव चिन्ह सौंपे जाने की संभावना है। जेडीयू ऐसा करके विपक्ष के सामने अपनी जीत दम भरने की कोशिश कर रही है। साथ ही पार्टी उम्मीदवारों के सिंबल देकर कार्यकर्ताओं को भी मजबूत मैसेज देना चाहती है।
बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी BJP-JDU
रविवार को एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया था। इसके तहत बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) 29 सीटों और मांझी की हम (एस) और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: बनमनखी विधानसभा: BJP के गढ़ को भेद पाएगा महागठबंधन, या ‘ऋषि’ लगाएंगे जीत का सिक्सर?
यह 2005 के बाद पहली बार है जब जेडीयू और बीजेपी बराबर संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले गठबंधन में जेडीयू हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों चुनाव लड़ती नजर आई है, लेकिन इस बार जेडीयू और बीजेपी ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
BJP-JDU में सब कुछ ठीक नहीं?
सीटों की संख्या पर तो एनडीए के सहयोगी दलों के बीच आम सहमति बन गई है, लेकिन अभी तक विधानसभा क्षेत्रों को लेकर बातचीत फाइनल नहीं हो पाई है। कौन सी विधानसभा सीट किस दल के खाते में जाएगी, इसे लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच ऊहापोह जैसी स्थिति बनी हुई है।
Nitish kumar distributes symbols as bjp jdu candidate list still not released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
Mar 03, 2026 | 09:34 PMगोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
Mar 03, 2026 | 09:28 PMजसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
Mar 03, 2026 | 09:20 PMहुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














