Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, फ्लाई ओवर मैन और रोडकरी के नाम से मशहूर हैं ये नेता

शनिवार को नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। गडकरी इस पद पर 2013 तक रहे।

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jun 09, 2024 | 09:09 PM

नीतिन गडकरी ने शपथ ली (सौजन्य- ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में महाराष्ट्र से नितिन गडकरी को शामिल किया गया है। संघ के गढ़ माने जाने वाले नागपुर में जन्मे और पले-बढ़े 67 वर्षीय गडकरी ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक मंत्री रहते हुए सड़कों, राजमार्ग और बंदरगाहों समेत अवसंरचना के क्षेत्र में काफी काम किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे संबंद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपना सामाजिक-राजनीतिक सफर शुरू वाले नितिन गडकरी ने पहले राज्य स्तर और फिर केंद्र में सड़क परिवहन मंत्रालय में अपने काम को इतनी कुशलता से किया कि लोगों के बीच वह ‘‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया” एवं ‘रोडकरी’ के नाम से मशहूर हुए। वह भाजपा के उन चंद नेताओं में शामिल हैं जिनके मित्र हर राजनीतिक दल में हैं।

गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 90,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों और 30,000 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। इस वर्ष की शुरुआत में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा था कि वह लोगों की यथासंभव मदद करना चाहते हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहते हैं।

नागपुर लोकसभा सीट से सांसदी जीती

गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विकास ठाकरे को एक लाख 37 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उन्हें इस सीट से लगातार तीसरी बार सफलता मिली है। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मध्यमवर्गीय कृषि परिवार में 1957 में जन्मे गडकरी बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में छात्र नेता के रूप में काम करते हुए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सदस्यता ली।

 ‘रोडकरी’ से ‘पोर्टकरी’ कहलाए

गडकरी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश तब हुआ जब उन्हें 2009 में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह 1989 में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने। उन्होंने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग मंत्री के रूप में काम किया और राज्य में राजमार्गों, खासकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और अनेक फ्लाईओवर के निर्माण के बाद उन्हें राजनीतिक हलकों और जनता के बीच ‘फ्लाई ओवर मैन’ कहा जाने लगा।

सड़कों के विकास के लिए उनके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के चलते शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने एक बार गडकरी को नितिन ‘रोडकरी’ कहा था।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 2014 में सत्ता में आने के बाद गडकरी को सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी।

मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में गडकरी जब एक बार लोकसभा में सदस्यों के बंदरगाह संबंधी प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे, तो उनके जवाबों पर संतोष जताते हुए तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि गडकरी पहले ‘रोडकरी’ कहलाए और अब उन्हें ‘पोर्टकरी’ कहा जाना चाहिए।

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा में मिली खास जगह

वह 2009 तक महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे और इसके बाद उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा की वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पार्टी के सबसे कम उम्र के नेता थे। गडकरी इस पद पर 2013 तक रहे। माना जाता है कि संघ के करीबी होने की वजह से गडकरी को कम उम्र में ही यह बड़ी जिम्मेदारी मिल गई थी।

पेशे से उद्योगपति गडकरी ने एम.कॉम, एलएलबी और डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (डीबीएम) की डिग्री प्राप्त की हैं। कई बार सियासी हलकों और मीडिया की खबरों में गडकरी को प्रधानमंत्री मोदी के विकल्प के तौर पर भी पेश किया जाता रहा है, लेकिन वह स्वयं इस तरह की अटकलों को खारिज करते रहे हैं। अगस्त, 2022 में जब गडकरी को भाजपा के नवगठित संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल नहीं किया गया था, तो कुछ विपक्षी नेताओं ने इसके राजनीतिक निहितार्थ निकालते हुए इसे इस तरह पेश किया था कि भाजपा में और जनता के बीच गडकरी के बढ़ते कद को लेकर उन्हें हटाया गया है।

(एजेंसी-इनपुट के साथ)

Nitin gadkari take union minister oath in swearing ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2024 | 07:50 PM

Topics:  

  • Nitin Gadkari

सम्बंधित ख़बरें

1

सदर फ्लाईओवर की गाड़ी बढ़ी आगे, डिजाइनर सलाहकार के लिए टेंडर जारी, नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार

2

क्या भाजपा ज्वाइन करेंगे जैकी श्रॉफ? भूपेंद्र यादव के बाद नितिन गडकरी से की मुलाकात

3

नए-पुराने के खेल में गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट होगा फेल! किराना बाजार में चल रही ‘भिड़ंत’

4

मोदी के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जनता ने कर दिया फैसला, योगी-शाह की टक्कर में किसने मारी बाजी?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.