NCP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें सना मलिक समेत किसे मिली सीट
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार नवाब मलिक और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी इस चुनाव में अपना दाव आजमाते नज़र आने वाले है।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया )
मुंबई: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार नवाब मलिक और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी इस चुनाव में अपना दाव आजमाते नज़र आने वाले है।
नेशनल कांग्रेस पार्टी में आज शुक्रवार को सुबह ही भाजपा के पूर्व सांसद निशिकांत भोसले और संजयकाका पाटिल ने भाजपा का दामन छोड़कर एनसीपी के हाथ थामा है और इस लिस्ट में भी इन दोनों का नाम भी शामिल किया गया है।
एनसीपी द्वारा जारी दूसरी सूची
एनसीपी द्वारा जारी इस दूसरी सूची में कुल 7 उम्मीदवारों के नाम है, जिन्हें सीट दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत
पवार मतलब सिर्फ शरद पवार..बारामती की जंग में संजय राउत का NCP पर बड़ा हमला! कहा- फोटो हटाकर पछताईं सुनेत्रा?
सुनेत्रा पवार को रुपाली चाकणकर से है खतरा? खरात मामले की जांच कर रही SIT को मिली शिकायत, मचा सियासी हड़कंप
अजित पवार विमान हादसा: ‘ब्लैक बॉक्स’ का सच दबा रही सरकार? अमोल मिटकरी का ‘जस्टिस फॉर दादा’ आंदोलन का ऐलान
NCP releases its second list of candidates for #MaharashtraElection2024 Sana Malik, daughter of Nawab Malik to contest from Anushakti Nagar. Zeeshan Siddiqui from Bandra East pic.twitter.com/XGJUIPsaV8 — ANI (@ANI) October 25, 2024
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पंडितों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सहयोगियों के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार
इस प्रकार बाटी गई सीटें
एनसीपी द्वारा जारी इस दूसरी सूची में कुल 7 उम्मीदवारों के नाम है, जिन्हें सीट दी गई है। इस सूची के अनुसार एनसीपी ने निशिकांत पाटील को इस्लामपूर से सीट दी है तो वहीं संजयकाका रामचंद्र पाटिल को तासगांव-कवठे महाकाल से सीट दी गई है।
इसके अलावा नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को भी इस बार चुनाव में उतारा गया है। इस सूची के अनुसार सना मलिक को अणुशक्ति नगर से सीट दी गई है।
जीशान सिद्दीकी भी उतरे चुनावी मैदान में
इसके अलावा आज सुबह ही एनसीपी के नेता रग चुके बाबा सिद्दीकी जिनकी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी अब अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हो गए है। जीशान सिद्दीकी इस विधानसभा चुनाव में वांद्रे पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए इसके अलावा सुनील टिंगरे को वडगाव शेरी से ज्ञानेश्वर कटके को शिरुर से तो वहीं प्रताप पाटील चिखलीकर को लोहा से सीट मिली है।
यह भी पढ़ें- BJP को फिर लगा झटका, महाराष्ट्र चुनाव से पहले NCP में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नेता निशिकांत पाटिल और संजयकाका पाटिल
