Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धारावी अडानी को देकर गिराई MVA की सरकार, चंद्रपुर से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए चंद्रपुर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि, धारावी में गरीब लोग रहते हैं। इसलिए ही धारावी की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 16, 2024 | 10:09 PM

राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने यहां आरोप लगाते हुए कहा कि धारावी की जमीन अदानी को सौंपकर बदले में मोदी सरकार ने महाराष्ट्र की सरकार गिराने का सौदा किया। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने महाराष्ट्र सरकार की चोरी की। भाजपाई लोगों ने करोड़ों की खरीदफरोख्त कर एमएलए खरीदें और महा विकास अघाड़ी सरकार छीन ली।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए चंद्रपुर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि, धारावी में गरीब लोग रहते हैं। इसलिए ही धारावी की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। धारावी में अगर अदानी का घर या जमीन होती तो उसका कदापि अधिग्रहण नहीं किया जाता।

कांग्रेस इस देश को संविधान से चलाना चाहती है, किंतु आरएसएस को संविधान की जरूरत नहीं है। वह संविधान को हटाना चाहती है। मोदी कहते हैं कि, डाॅ. बाबासाहेब के संविधान में कुछ नहीं है। यह बाबासाहब का अपमान है। इस देश को जातिगत जनगणना की जरूरत है। लेकिन मोदी इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते। उल्टा यह कहते फिर रहे हैं कि, राहुल गांधी आरक्षण विरोधी है। वे लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि, राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर घमासान! आखिर क्यों रुकी है जनरल नरवणे की किताब? जानिए पूरी कहानी- VIDEO

‘दबाव में आकर PM मोदी ने साइन की ट्रेड डील’, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला- VIDEO

लोकतंत्र पर काला धब्बा…लोकसभा में जंग के बाद राहुल गांधी ने फोड़ा लेटर बम, ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

‘…तो सरकारें कांप उठेंगी’, पूर्व DGP ने जनरल नरवणे को दी नसीहत, बोले- वर्दी वाले कुछ सच कब्र तक ले जाते हैं

महाराष्ट्र की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

महिलाओं को प्रतिमाह 3 हजार रुपए देंगे

राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से जितनी रकम हड़प ली है, उसे जनता को लौटाया जाएगा। सभी पिछड़े वर्ग को आरक्षण का सही लाभ दिलाने के लिए आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीलिंग को हटाया जाएगा। घर की महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं। महिलाओं को प्रतिमाह 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को एसटी में यात्रा मुफ्त की जाएगी।

किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। सोयाबीन को प्रति क्विंटल 7 हजार का दाम दिया जाएगा। कपास को सही एमएसपी घोषित की जाएगी। गरीबों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। यह सब संविधान में लिखी बातों के तहत ही किया जाएगा। संविधान के तहत ही देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार का अधिकार है।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

राज्य में 10 लाख को रोजगार देने का वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों को खत्म करने का काम किया। आज स्थिति यह है कि, हिंदुस्तान में अब रोजगार पैदा ही नहीं हो सकता।  उन्होंने कहा कि, राज्य के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का उनका वादा है। राज्य में सरकारी विभागों में ढाई लाख पद रिक्त हैं। यह सारी नोकरियां बेरोजगारों के हवाले की जाएगी। इसके बावजूद भी रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारों को 4 हजार का भत्ता दिया जाएगा।

Mva government was toppled by giving dharavi to adani rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 10:09 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.