बंगाल चुनाव: ’40 प्रतिशत वोटरों के नाम हटाए गए…’ ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा; जानिए क्या कहा?
Mamata Banerjee Statement: ममता बनर्जी ने गुरुवार को पाणडवेश्वर में आयोजित एक रैली में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। इस बीच उन्होंने कई बड़े दावे भी किए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी ने गुरुवार को पाणडवेश्वर में आयोजित एक रैली में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को पहले से बढ़त मिलती रही है। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि पहले 1 करोड़ 20 लाख लोगों के नाम हटाने की बात कही गई थी और पहले ही 58 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं।
इसके अलावा ममता बनर्जी ने यह साफ कहा कि उनकी टीएमसी उन सभी लोगों की कानूनी मदद करेगी जिनके नाम काटे गए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कह कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं। वह ट्रिब्यूनल कोर्ट में अपील करें।
40 प्रतिशत नाम हटाए गए- सीएम ममता
ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पहले 1 करोड़ 20 लाख लोगों के नाम हटाने की बात कही गई। और पहले ही 58 लाख लोगों के नाम हटाए जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन बूथों पर नाम काटे गए हैं। उन बूथों पर लिस्ट लगाकर लोगों को जानकारी भी नहीं दी गई। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उन्हें कहीं से पता चला है कि 40 परसेंट नाम हटाए गए हैं और 60 परसेंट नाम रखे गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
ममता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से की अपली
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि संविधान खतरे में है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा की कि जिन भी लोगों के नाम काटे गए हैं उन लोगों को कानूनी सलाह दी जाए और हर संभव कानूनी मदद की जाए।
300 से ज्यादा मुस्लिम वोटरों के नाम हटाए गए
पश्चिम बंगाल की बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया। दरअसल, क्षेत्र में जो सूची प्रकाशिक की गई है, उसमें भारी मात्रा में मुस्लिम वोटरों के नाम नहीं हैं। जिनके नाम काटे गए हैं वह सभी मतदाता बोरो गोबरा गांव के बूथ नंबर 5 के हैं। यहां तक की उस एरिया के बीएलओ का नाम तक सूची में नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bengal Election: चुनाव से पहले ममता के खिलाफ अमित शाह का बड़ा दांव, 28 मार्च को बंगाल में जारी करेंगे चार्जशीट
बंगाल में कब होंगे चुनाव?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को की जाएगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 152 सीटों को चुना गया है और वहीं दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी और परिणाम 4 मई को आएगा।
