काउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी के साथ मारपीट…’CAPF ने CCTV बंद करवा कर पीटा’, चुनावी नतीजों के बीच मचा बवाल!
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर 100 सीटें लूटने और खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी (Image- X/AITMC)
Mamata Banerjee Allegations: पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। टीएमसी 80 सीटों के नीचे सिमटती हुई दिख रही है। चुनाव नतीजों के बाद अब बंगाल में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पहुंची थी। ममता ने दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उनको अंदर नहीं आने दिया। ममता ने कहा कि ‘BJP दानवों की पार्टी है, 100 से अधिक सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।’
लूट, लूट, लूट हुई
ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे लोग कुछ नहीं कर रहे। ममता ने आरोप लगाया कि मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे।
ममता बनर्जी ने कहा कि यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वो पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
आखिरकार बंगाल में TMC ने मानी हार, ममता की करीबी सायोनी घोष का आया रिएक्शन; जानिए क्या कहा?
बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
बंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
West Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
मारपीट का लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने दावा किया कि मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यह पक्षपाती है। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। ममता ने कहा कि उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने… pic.twitter.com/ugbzcDaTFC — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
ममता बनर्जी ने काउंटिंग सेंटर में अपने ऊपर हमला होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था।
यह भी पढ़ें- बंगाल में क्यों हुई ममता की दुर्गति? 2024 से 2026 में ऐसा क्या हुआ कि रसातल में पहुंची TMC
भवानीपुर में पीछे चल रहीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं। अब तक 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी 554 वोटों से पीछे हैं।
