Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘महाराष्ट्र चुनाव में बहुमत से चूकी महायुति’, जानें फलोदी सट्टा बाजार की क्या है भविष्यवाणी

20 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना 81 सीटों पर मैदान में है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 19, 2024 | 08:54 PM

(फोटो- फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : महाराष्ट्र में कल यानी 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में चुनाव से ठीक एक दिन पहले ज़ी न्यूज़ के अनुसार, फलोदी सट्टा बाजार ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की वापसी की भविष्यवाणी की है। गठबंधन को कुल 288 में से 144 से 152 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो एक कड़े मुकाबले वाले चुनाव का संकेत है जो किसी भी तरफ जा सकता है। बता दें कि राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार अतीत में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह इस साल की शुरुआत में राजस्थान में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाने में विफल रहा था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार 18 नवंबर को समाप्त हो गया, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है। 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

इस बार के चुनाव में खूब चले शब्द बाण

चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई केंद्रीय मंत्री जैसे प्रमुख नेता अपने उम्मीदवारों के लिए वोट जुटाने के लिए राज्य भर में घूमने का काम किए हैं। भाजपा द्वारा “बटेंगे तो कटेंगे” और “एक हैं तो सेफ हैं” जैसे नारों के इस्तेमाल ने विपक्षी दलों को महायुति पर धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से मिलकर बने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “बटेंगे तो कटेंगे” और पीएम मोदी द्वारा “एक हैं तो सेफ हैं” नारे के इस्तेमाल की आलोचना की। भाजपा के सभी सहयोगी दलों ने इन नारों का समर्थन नहीं किया। अजित पवार ने खुद को इनसे अलग कर लिया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नारों के अर्थ को स्पष्ट करने का प्रयास किया, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

एमवीए गठबंधन ने जाति आधारित जनगणना, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके सत्तारूढ़ गठबंधन की बयानबाजी का मुकाबला किया। विपक्ष का उद्देश्य उन मतदाताओं को आकर्षित करना था जो सरकार द्वारा उपेक्षित महसूस करते थे। चुनावों से पहले, भाजपा ने सोमवार 18 नवंबर को विपक्षी एमवीए पर हमला करते हुए एक नया विज्ञापन अभियान शुरू किया और लोगों से “कांग्रेस को ना कहने” का आग्रह किया।

किसने उतारा कितना उम्मीदवार

20 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना 81 सीटों पर मैदान में है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं, जिसमें बीएसपी ने 237 और एआईएमआईएम ने 288 सदस्यीय निचले सदन में 17 उम्मीदवारों को उतारे हैं। 150 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और एमवीए के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

छह लाख कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में होंगे शामिल

अधिकारियों ने बताया कि 30 अक्टूबर तक पंजीकृत मतदाताओं की अद्यतन संख्या 9,70,25,119 है। इनमें 5,00,22,739 पुरुष मतदाता, 4,69,96,279 महिला मतदाता और 6,101 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त, PwD (दिव्यांग व्यक्ति) मतदाताओं की कुल संख्या 6,41,425 है, जबकि सशस्त्र बलों के सेवा मतदाताओं की संख्या 1,16,170 है। महाराष्ट्र में इस बार 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे। मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण यह वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के करीब छह लाख कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र या चुनाव की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Mahayuti missed majority in maharashtra elections know what prediction of phalodi satta bazar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 08:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

2

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.