रावेर विधानसभा सीट : 1980 के बाद से जनता ने बदलकर दिया जनादेश, जानें इस बार फिर से कांग्रेस या BJP को मिलेगी ताज
रारावेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। ऐसे में आज हम इस सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
रावेर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक आ गया है। बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 8 अक्टूबर के बाद चुनाव आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच आज रावेर विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
रावेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। रावेर विधानसभा सीट पर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। लेकिन साल 2019 से पहले यह सीट बीजेपी के पास थी। यह एक ऐसे विधानसभा सीट है, जहां सबसे पहले कंग्रेस ने अपना पंजा खोला था। अगर आप इस सीट को भूत को देखेंगे तो पाएंगे कि यहां की जनता हर बार अपना जनादेश लगबग बदलकर दिया है। इस सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज कराई है।
बता दें कि रावेर विधानसभा सीट पर सबसे पहले साल 1972 में पहली बार चुनाव हुआ। तब से लेकर 1980 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती रही फिर 1985 में यह सीट बीजेपी के नाम दर्ज हो गई। 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर एक बीर फिर से वीजेपी को पछाड़ कर अपनी जीत दर्ज करा ली। 1995 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर फिर से वीजेपी ने कब्जा कर लिया। 1999 के विधानसभा चुनाव में फिर से ये साट कांग्रेस के नाम हो गई। 2004 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। साल 2009 के विधानसभा चुनाव में रेवर सीट पर पहली बार यहां से इंडिपेंडेंट को जीत मिली थी। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर बाजी मारी वहीं 2019 के चुनाव में इस सीट पर फिर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
रावेर विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | टोटल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | चौधरी शिरीष मधुकरराव | INC | 77941 |
| 2014 | हरिभाऊ माधव जावले | BJP | 65962 |
| 2009 | शिरीष मधुकरराव चौधरी | IND | 54115 |
| 2004 | अरुण पांडुरंग पाटिल | BJP | 61111 |
| 1999 | महाजन राजाराम गणु | INC | 47719 |
| 1995 | पाटिल अरुण पांडुरंग | BJP | 55897 |
| 1990 | मधुकरराव धनाजी | INC | 42116 |
| 1985 | गुणवंत रामभाऊ सरोदे | BJP | 27074 |
| 1980 | पाटिल रामकृष्ण रघुनाथ | INC(I) | 26545 |
| 1978 | चौधरी एम डी | INC | 26961 |
| 1972 | एम आर धनाजी चौधरी | INC | 49967 |
रावेर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
रावेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। रावेर विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 30,952 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 58,329 हैं। वहीं रावेर विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 61,905 हैं। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार रावेर विधानसभा के मतदाता मतदान लगभ 67.68 प्रतिशत हैं।
2024 में किसे मिलेगी जीत?
अगर हम इस सीट का विश्लेषण करें तो यह साफ दिखता है कि 1972 से 1980 तक यह सीट कांग्रेस के पास थी उसके बाद 1985 से यहां के जनता ने अपना जनादेश बदलकर देने का किया है। पहले तीन चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी इसके बाद बीजेपी और तब से यहां को लोगों ने अपना जनादेश बदलकर देने का काम किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां इस बार बीजेपी के चांसेस दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढे़ं – भुसावल विधानसभा सीट : कांग्रेस ने खोला पंजा, 2014 के बाद से BJP ने मारी है बाजी, जानें 2024 में किसे मिलेगा ताज
