भुसावल विधानसभा सीट : कांग्रेस ने खोला पंजा, 2014 के बाद से BJP ने मारी है बाजी, जानें 2024 में किसे मिलेगा ताज

भुसावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ऐसे में आज हम इस सीट के बारे में विस्तार से जानेंगे।
भुसावल पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। भुसावल रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
भुसावल विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 8 अक्टूबर के बाद चुनाव आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में आज भुसावल विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

भुसावल पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। भुसावल रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। भुसावल विधानसभा सीट पर 2014 के बाद से बीजेपी इस पर जितते आ रही है। लेकिन 2014 के पहले इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

भुसावल विधानसभा सीट पर साल 1972 में पहली बार चुनाव हुआ। तब से लेकर 1980 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती रही फिर 1985 में यह सीट बीजेपी के पास चली गई। 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर एक बीर फिर से वीजेपी को पछाड़ कर अपनी जीत दर्ज करा ली। 1995 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर न तो वीजेपी जीता ना हीं कांग्रेस को जीत मिली इस बार भुसावल विधानसभा सीट पर शिवसेना ने जीत हासिल कर ली थी। फिर 1999 के चुनाव में भी यह विधानसभा सीट शिवसेना के नाम हुआ। 2004 के चुनाव में भुसावल विधानसभा सीट से एनसीपी प्रत्याशी को जीत मिली थी। 2009 में भी इसी पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में भुसावल विधानसभा सीट से वीजेपी ने लागातार दो बार जीत दर्ज की है। ऐसे में इस साल के विधानसभा चुनाव में हो सकता है कि बीजेपी भुसावल विधानसभा सीट से बाजी मार जाए। हालांकि, इस सीट के पुराने अतीत को देखा जाएं, तो यह कह पाना फिलहाल उचित नहीं होगा की बीजेपी ही इस सीट को जितेगी, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस भी काफी बार जीत दर्ज की है।

भुसावल विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष  उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 संजय वामन सावकरे BJP 81,689
2014 सावकरे संजय वामन BJP 87,818
2009 सावकरे संजय वामन NCP 61,875
2004 चौधरी सतोशभाऊ चबिलदास NCP 92,430
1999 भोले दिलीप आत्माराम SHS 44,514
1995 भोले दिलीप आत्माराम SHS 56,277
1990 फालक नीलकंठ चिंतामण INC 34,838
1985 चौधरी दगडू काशीराम JNP 36,495
1980 बगवान एम. यासिन राजमोहमद INC(I) 27,047
1978 भोले देविदास नामदेव INC 22,341
1972 प्रभाकर सेनू महाजन INC 37,059

भुसावल के जातीय समीकरण

भुसावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। भुसावल विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 44,127 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 19,773 हैं। भुसावल विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 46,126 हैं। 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार भुसावल विधानसभा के कुल मतदाता 307508 रहें।

2024 में किसे मिलेगी जीत? 

भुसावल विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता लगातार दो बार से ज्यादा किसी नेता या एक दल को मौका नहीं देती। पहले तीन चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी इसके बाद जेएनपी फिर आईएनसी उसके बाद के दो चुनाव में एसएचएस और इसके बाद के दो चुनाव में एनसीपी लगातार जीत दर्ज की थी। 2014 के बाद बीजेपी इस सीट पर कब्जा जमाई हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां एक बार बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com