Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेहकर विधानसभा सीट: 1995 से है शिवसेना का कब्जा, क्या टूट के बाद भी कायम रहेगा वर्चस्व?

मेहकर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र बुलढाणा जिले में स्थित है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट बुलढाणा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 1962 से अस्तित्व में हैं। यहां 1995 से शिवसेना का कब्जा है। यह सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 07, 2024 | 09:26 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

बुलढाणा: महाराष्ट्र में चुनाव है। राजनेताओं के माथे पर शिकन और तनाव है। सियासी दल भी एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। किसी-किसी ने तो तैयारियां भी पूरी कर ली हैं और इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाओं का औपचारिक ऐलान हो और वह विरोधी दल के सामने ताल ठोंक दें। महाराष्ट्र की फिजाओं में सियासी अटकलों और कयासबाजियों के बवंडर दिखाई दे रहे हैं। आप इन बवंडरों में न फंसे, आपको हर सीट के बारे में सटीक जानकारी हो इसलिए हम भी आप तक हर सीट का विश्लेषण लेकर पहुंच रहे हैं।

विश्लेषण की कड़ी में आज हम जानेंगे बुलढाणा की मेहकर विधानसभा सीट के बारे में। यह शहर पैनगंगा के तट पर बसा है। पैनगंगा का उद्गम सतमाला अगिन्था डोंगर से होता है। मेहकर के विश्व आभूषण मेहकर की तीन चीजें विश्व स्तरीय आभूषण हैं, पहली, यहां की बालाजी की मूर्ति। दूसरा, विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें नृसिंह का छठा नृसिंह एवं मंदिर यहीं स्थित है। और तीसरे नंबर पर आता है संतश्री बालाभाऊ महाराज पितले, जिनका शिष्यत्व संपूर्ण भारत एवं भारत के बाहर फैला हुआ है तथा जिनका चरित्र दिव्य एवं शिक्षाप्रद है।

यह भी पढ़ें:– सिंदखेड राजा विधानसभा सीट: 1995 से राजेंद्र शिंगणे का राज, क्या छठी बार पहनेंगे जीत का ताज?

सम्बंधित ख़बरें

सिरोंचा में रेत का अकाल! घरकुल लाभार्थियों के सपनों पर फिरा पानी, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना का गढ़ या भाजपा का नया किला? संभाजीनगर मनपा में घमासान; बदलते समीकरण

Bandra East में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू हमला, हमलावर फरार

उद्धव ठाकरे निर्विरोध जीते तो सब ठीक, दूसरा जीते तो गलत, दीपक केसरकर ने बोला तीखा हमला

मेहकर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र बुलढाणा जिले में स्थित है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट बुलढाणा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 1962 से अस्तित्व में हैं। यहां 1995 से शिवसेना का कब्जा है। यह सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। शिवसेना के अलावा इस सीट से एक बार निर्दलीय व 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

कब किसे मिली विजयश्री?

  • 2019: संजय रायमुलकर, शिवसेना
  • 2014: संजय रायमुलकर, शिवसेना
  • 2009: संजय रायमुलकर, शिवसेना
  • 2004: प्रतापराव जाधव, शिवसेना
  • 1999: प्रतापराव जाधव, शिवसेना
  • 1995: प्रतापराव जाधव, शिवसेना
  • 1990: केशव सुबोध, कांग्रेस
  • 1985: केशव सुबोध, निर्दलीय
  • 1980: किसनराव सांगले, कांग्रेस
  • 1978: केशव सुबोध, कांग्रेस
  • 1972: सीताराम लोधे, कांग्रेस
  • 1967: सीताराम लोधे, कांग्रेस
  • 1962: अन्नासाहेब देशमुख, कांग्रेस

यह भी पढ़ें:– मुसलमान देंगे वोट तो मिलेगी सत्ता में हिस्सेदारी, अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने का बड़ा बयान

मेहकर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण

मेहकर विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा के आंकड़ों के मुताबिक268718 वाेटर्स हैं। जिसमें से दलित मतदाताओं की संख्या लगभग 63,448 है जो कि 20.09 फीसदी होती है। आदिवासी वाेटर्स की संख्या 15,412 है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 31,898 है जो कि लगभग 10.1 प्रतिशत है।

इस बार क्या होगा समीकरण?

मेहकर विधानसभा सीट पर 1995 से शिवसेना कब्जा रहा है। लेकिन 2022 में शिवसेना में हुई टूट के बाद अब इस सीट को लेकर शिवसेना के दोनों गुटों में मुबकाबला देखने को मिल सकता हैं। टूट के बाद मौजूद विधायक संजय रायमुलकर शिंदे गुट में आ गए। क्या इस बार भी वे अपना वर्चस्व कायम रखने में कामयाब हो जाएंगे? यह देखना चिलचस्प होगा।

Maharshtra assembly elections 2024 mehkar assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 09:26 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.