Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गृह मंत्रालय के फेर में नहीं बन पा रही महाराष्ट्र की नई सरकार, जानिए क्या है भाजपा का इतिहास

पहले सीएम की कुर्सी को लेकर एकनाथ शिंदे अड़े थे लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद शिंदे ने सीएम पद पर दावेदारी छोड़ने के लिए तैयार हो गए है। लेकिन अब उन्होंने भाजपा के सामने नई शर्तें रख दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 21, 2025 | 03:29 PM

(कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ चुके हैं लेकिन अब तक राज्य में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में चल रही रस्साकशी 27 नवंबर को खत्म हो गई। एकनाथ शिंदे के बयान के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनाना तय माना जा रहा रहा है। फिर ऐसा क्या है जो सरकार बनाने में अड़चन पैदा कर रहा है।

पहले सीएम की कुर्सी को लेकर एकनाथ शिंदे अड़े थे लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद शिंदे ने सीएम पद पर दावेदारी छोड़ने के लिए तैयार हो गए है। लेकिन अब उन्होंने भाजपा के सामने नई शर्तें रख दी है।

कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्रालय की भी मांग कर रहे हैं। इसके अलावा नगर विकास मंत्रालय जैसे कई बड़े विभागों की मांग को लेकर भाजपा और शिंदे के बीच टसल चल रही है। इधर भाजपा किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

दिल्ली से सख्त संकेत मिलने बाद सीएम की जिद छोड़ने वाले शिंदे अब गृह मंत्रालय पर अटक गए हैं। शिंदे की सौदेबाजी बीजेपी को रास नहीं आ रही है। क्योंकि बीजेपी को लगने लगा है कि शिंदे के कारण नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह में हो रही देरी से लोगों में महायुति को लेकर गलत संदेश जा रहा है।

क्या है एकनाथ शिंदे की मांग?

एकनाथ शिंदे अब उप मुख्यमंत्री पद के अलावा गृह मंत्रालय, नगर विकास मंत्रालय, सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग सहित लगभग दर्जनभर मंत्रीपद और महा मंडलों की मांग कर रहे हैं। इसके लिए शिंदे बार-बार रूठ रहे हैं। दूसरी तरफ 41 विधायकों वाले अजित पवार भी बीजेपी को समर्थन की घोषणा कर चुके हैं।

इतिहास और राजनीतिक पंडितों की माने तो भाजपा जब भी राज्य की सत्ता में आई गृहमंत्रालय उसने हमेशा अपने पास रखा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भाजपा यह विभाग अपने पास ही रखेगा।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

गृह मंत्रालय को लेकर भाजपा का इतिहास

1995 में शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने वहीं गृह मंत्रालय भाजपा के गोपीनाथ मुंडे ने संभाला। इसके बाद 2014 में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद और गृह मंत्रालय अपने पास रखा। इसमें देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्रालय को भी कार्यभार संभाला।

वहीं 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद बनी सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने लेकिन गृहमंत्री इस बार भी भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ही बने।

Maharashtra new government is not being formed due to the home ministry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 04:55 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Home Ministry
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत डिजिटल डेस्क: उपराष्ट्रपति का चुनाव का बढ़ा जोर, बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन एनडीए के प्रत्याशी

2

INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उठाई ये मांग

3

सपा से निकलने के लिए पूजा पाल ने खुद लिखीं पटकथा, अब बीजेपी में होंगी शामिल; देखें यह वीडियो

4

‘यूपी में माफिया मुक्त नहीं, महामाफिया युक्त’, ऑपरेशन महाकाल बना योगी के खिलाफ अखिलेश का हथियार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.