Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : विमान में तकनीकी खराबी से कांग्रेस का नुकसान, रद्द हुई राहुल गांधी चुनावी की रैली

राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी के कारण बुलढाणा जिले के चिखली में मंगलवार को होने वाली उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गई। वे यहां कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 12, 2024 | 02:43 PM

राहुल गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

बुलढाणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी के कारण बुलढाणा जिले के चिखली में मंगलवार को होने वाली उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गई। राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में चिखली में दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो जारी कर रैली रद्द होने की वजह की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आज चिखली आना था, लेकिन मेरे विमान में तकनीकी खराबी हो जाने से मैं यहां नहीं आ सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे एक जनसभा को संबोधित करना था और सोयाबीन उत्पादक किसानों से बातचीत करनी थी। सोयाबीन और कपास किसान बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।”

यहां पढ़ें – MVA ने विकास पर ब्रेक लगाने पर की डबल पीएचडी, PM नरेंद्र मोदी ने आज चिमूर में जनसभा को किया संबोधि

सम्बंधित ख़बरें

निशानेबाज: महापालिका राजनीति का झमेला, अंबरनाथ में बीजेपी का खेला

32 बागियों का निलंबन भाजपा को पड़ेगा भारी? नागपुर में आपस में भिड़े पार्टी के दिग्गज!

अजीत-शिंदे ने BJP को दिया झटका, मिलकर हथिया ली सत्ता! कांग्रेस से गठबंधन के बाद मचा था बवाल

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

इस बाबत राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि भाजपा सरकार सोयाबीन और कपास किसानों को उचित मूल्य नहीं देती है। जैसे ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आएगा तो हम आपकी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।”

वहीं पार्टी सूत्रों ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी होने के चलते कारण गांधी का विमान उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में कांग्रेस नेता आज गोंदिया जिले में एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

यहां पढ़ें –  करोड़ों के 20-20 बैग हेलीकॉप्टर BJP ने उतारे, संजय राउत ने किया दावा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवाल

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान संविधान को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने राहुल गांधी की चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। इस बाबत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, हमने चुनाव आयोग को बताया है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव में झूठ बोल रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि, राहुल गांधी ने राज्यों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का संगीन प्रयास किया। उन्होंने संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाईं और झूठ बोला कि भाजपा संविधान को नष्ट करने वाली है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra elections rahul gandhis election rally in chickhli cancelled due to technical fault in the plane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 02:43 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.