वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Shehzad Poonawalla Social Media Bio Controversy: शहजाद पूनावाला के BJP छोड़ने की अटकलों के बीच उन्होंने पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना है।
- Written By: अमन मौर्या
Shehzad Poonawalla BJP Resignation Rumours: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला इन दिनों अपने सोशल मीडिया बायो में ‘बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता’ हटाकर केवल ‘नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक’ लिखे जाने के कारण चर्चा में हैं। इसको लेकर उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विपक्ष और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला है।
भगवान राम मंदिर में चढ़ावा विवाद को लेकर संसद परिसर में साधु का भेष धारण कर प्रदर्शन करने पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया। इसे हिंदू धर्म व भगवा परंपरा का अपमान बताते हुए उन्होंने सीधे राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वक्फ विवाद होने पर वे मौलवी का भेष धारण करेंगे? पार्टी छोड़ने की अफवाहों के बीच पूनावाला का यह बयान दर्शाता है कि वे अभी भी बीजेपी की वैचारिक लाइन पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं।