Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : आज अकोला में PM मोदी की बड़ी रैली, सूबे में 11 से 12 जनसभाओं को कर सकते हैं संबोधित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान के लिए जुट चुके हैं। वहीं आज वे अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 11 से 12 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 09, 2024 | 07:59 AM

पीएम मोदी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां बीते शुक्रवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान के लिए जुट चुके हैं। वहीं आज यानी शनिवार 9 नवंबर को PM मोदी अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अकोला में रैली करने के बाद PM मोदी नांदेण में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अकोला में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस बाबत PM मोदी यहां से पांच जिलों – अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल और बुलढाणा की जनता को भी साधेंगे। इस बाबत PM मोदी की रैलियां महायुति और BJP उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

यहां पढ़ें – लखनऊ: रिवरफ्रंट पार्क में आज गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे CM योगी आदित्‍यनाथ

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा के गढ़ में शिंदे सेना की एंट्री होगी या नहीं? यवतमाल नगर परिषद में आज तय होगी सत्ता की रूपरेखा

BJP में होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव…नितिन नबीन मकर संक्रांति के बाद बनाएंगे नई टीम!

Nagpur: भाजपा बनाने जा रही इतिहास, 72 की उम्र में किस्मत आजमा रहीं मथरानी, किसका होगा पलड़ा भारी?

नागपुर बीजेपी में भूचाल! डेहनकर-अग्रवाल समेत 32 नेताओं को तिवारी ने पार्टी से किया बाहर, देखें लिस्ट

तय कार्यक्रम के अनुसार PM की रैली आज अकोला के डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ मैदान में होगी, जहां 3,000 वर्ग फुट का विशाल पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत पुलिस उपस्थिति के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खबर है कि इस रैली में लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों के BJP और महायुति उम्मीदवार बड़ी तादाद में भाग लेंगे।

जानकारी दें कि, भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इससे पहले कहा था कि, प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 11 से 12 जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। वहीं राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आगामी 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

यहां पढ़ें –  बारिश से आएगी कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में छाई धुंध की परत, जानें कब तक होगी ठंड की शुरुआत

इस बाबत BJP के मीडिया कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बावनकुले ने कहा था कि, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी की जनसभाएं गोंदिया, अकोला, नांदेड़, धुले, मुंबई और नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में 11 से 12 स्थानों पर प्रस्तावित हैं।”

इस मौके पर पूर्व विधायक राजू तोडसम (यवतमाल के अरनी से) और कुछ अन्य स्थानीय नेता पार्टी में शामिल हुए। बावनकुले ने कहा था कि अगले कुछ दिन में और लोगों के महायुति गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं सत्तारूढ़ महायुति में BJP के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Maharashtra elections pm modis big rally in akola today may address 11 to 12 public meetings in the state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 07:59 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.