देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में किया रोड शो, असदुद्दीन ओवैसी के बयान का दिया मुंह तोड़ जवाब
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में रोड शो किया। देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि हमेशा की तरह लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। जनता फिर एक बार उन पर भरोस करेगी और वे फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में चुनकर आएंगे।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री नागपुर में रोड शो कर रहे है। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार है और चुनाव में अहम दावेदार है। देवेंद्र फडणवीस ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का भी जवाब दिया।
देवेंद्र फडणवीस का नागपुर में रोड शो के दौरान जनता का भारी समर्थन देखने को मिला। देवेंद्र फडणवीस को भरोसा है कि हमेशा की तरह लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। जनता फिर एक बार उन पर भरोस करेगी और वे फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में चुनकर आएंगे।
लाडकी बहनों का मिलेगा साथ
ददेवेंद्र फडणवीस को भरोसा की इस विधानसभा क्षेत्र में महयुति पर जनता को विश्वास है नाकि महाविकास आघाडी पर और महाराष्ट्र की लाडली बहना का साथ इस बार महायुति को ही मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
#WATCH | Nagpur: Maharashtra Deputy CM & BJP candidate from Nagpur South-West Assembly seat, Devendra Fadnavis says, "This constituency is my family. They have elected me 5 times. Whatever I am today is because of them. Our (Mahayuti) credibility is high, their (Maha Vikas… pic.twitter.com/mXfc6fNRfH — ANI (@ANI) November 11, 2024
5 बार जनता ने चुना
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह निर्वाचन क्षेत्र मेरा परिवार है। उन्होंने मुझे 5 बार चुना है। आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं। हमारी (महायुति) विश्वसनीयता अधिक है, उनकी (महा विकास अघाड़ी) विश्वसनीयता शून्य है। लाडली बहन योजना एक गेम चेंजर योजना है और मुझे विश्वास है कि लाडकी बहना हमारे साथ रहेगी।”
यह भी पढ़ें- बकवास है कांग्रेस का घोषणापत्र, आज तक इन 3 राज्यों में पूरा नहीं किया कोई वादा
ओवैसी के बयान पर फडणवीस
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “वे ‘रजाकारों’ के वंशज हैं। ‘रजाकारों’ ने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया, उनकी जमीनें लूटीं, महिलाओं की अस्मत लूटने की कोशिश की, परिवारों को बर्बाद किया…”
#WATCH | Nagpur: On AIMIM chief Asaduddin Owaisi's statement, Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says, "They are descendants of 'Razakars'. The 'Razakars' tortured the people of Marathwada, looted their lands, tried to rape women, destroyed families…" pic.twitter.com/s4BBIfjGqF — ANI (@ANI) November 11, 2024
देवेंद्र फडणवीस ने असदुद्दीन औवैसी के बयान पर कहा कि वे रजाकारों के वारिस है। उन्होंने कहा, रजाकारों ने मराठवाड़ा के लोगों पर अत्याचार किया, महिलाओं की अस्मत लूटने की कोशिश की, जमीने लूटी ये उनके वारिस है, ये किस मुंह से हमसे बात करेंगे। ये एक घिसी पीटी कैसट है।
यह भी पढ़ें- उलेमा बोर्ड ने लिखा महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र! भाजपा के प्रवक्ता सीआर केसवन ने किया कटाक्ष
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच रविवार को भाजपा ने अपना 25 वादों का संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया है।
