‘RSS आतंकवादी संगठन, गांधी की हत्या पर बांटी थी मिठाई’, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का विवादित बयान
Congress Leader Husain Dalwai Says RSS Is Terrorist: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विवादित बयान दिया है। कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
'RSS आतंकवादी संगठन, गांधी की हत्या पर बांटी थी मिठाई', कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का विवादित बयान
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के बारे में विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताया। उन्होंने हिंदुत्व को भी आतंकवादी कहा। हुसैन दलवई यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS ने मिठाई बांटी।
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र की संत परंपरा है। जो सबको साथ लेकर चले हैं, ऐसे में हिंदू को आतंकवादी नहीं कह सकते, लेकिन हिंदुत्व तथा हिंदू अलग-अलग हैं। हुसैन दलवई के संघ को आतंकवादी कहे जाने पर कांग्रेस के सांसद मणिक्कम टैगोर तथा प्रवक्ता उदित राज ने भी प्रतिक्रिया दी है।
खरगे ने भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले झारखंड की छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसी बातें बोलते हैं। खरगे ने कहा कि क्या ये साधु का काम है? ऐसा कोई टेररिस्ट ही बोल सकता है, साधु नहीं बोल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दतिया में उपचुनाव लगभग तय; 29 जुलाई को अगली सुनवाई
Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
गुजरात में आज 2027 का सेमीफाइनल! पहली बार AAP ने उतारे 5 हजार से अधिक उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस से मुकाबला
सीएम योगी पर बोला हमला
कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे योगी को टारगेट करते हुए कहा कि क्या उन्होंने गेरुआ वस्त्र झूठ बोलने के लिए पहना है? खरगे ने कहा कि साधु तो करुणामय होते हैं। उन्होंने बहुत के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया। जब राजीव गांधी को मानव बम से उड़ाया गया तब उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए। टुकड़ों को जोड़कर उनकी अंतिम क्रिया की गई। खरगे ने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों को सोनिया गांधी ने माफ कर दिया, इसको करुणामय कहते हैं।
भाजपा पर लगाया आरोप
बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि यह हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं। ‘बंटोगे तो कटोगे’ बोलने वाले खुद लोगों को बांट और काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने कुछ किया नहीं, लेकिन देश को डराते फिरते हैं। वो चुनाव के वक्त हमारे लोगों को ईडी और इनकम टैक्स को छापों से डरा रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी दी। लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं हैं।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
