Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र की नवगठित 288 सदस्यीय विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार को यहां शुरू हो गया है। इस बीच सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 07, 2024 | 12:03 PM

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की नवगठित 288 सदस्यीय विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार को यहां शुरू हो गया है, जहां विधायकों को पद की शपथ दिलाई जा रही है। इस बीच सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद अब महाराष्ट्र के बाकी विजयी विधायक महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य के रूप में एक-एक कर शपथ लेंंगे।

Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar take the oath of MLA at the special session of the Maharashtra Legislative Assembly.

(Source: Maharashtra Assembly) pic.twitter.com/H3YbMuiLnF

— ANI (@ANI) December 7, 2024

आज इस विशेष सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक कालिदास कोलंबकर ने शुक्रवार को विधायक के रूप में शपथ ली, जो आज सभी विधायकों को शपथ दिला रहे है। उन्हें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें विधानसभा का ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी अध्यक्ष) नियुक्त किया है।

‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में वह शेष 287 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

छत्रपति शिवजी महाराज को किया नमन

इससे पहले विधान भवन में आने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छगन भुजबल भी उनके साथ मौजूद दिखे।

इस बीच वे छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाते भी दिखाई दिए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, “आज मैंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य नेताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर की विचारधारा का पालन करते हुए काम करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के मतदाताओं ने हमें बहुत समर्थन दिया है और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने की उम्मीद है, क्योंकि विधानसभा 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में होने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारी कर रही है।

Maharashtra cm devendra fadnavis deputy cms eknath shinde and ajit pawar take oath of mla atspecial session of maharashtra legislative assembly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2024 | 11:47 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

क्यों इतनी खास है मुंबई? इसलिए बनती है आंदोलन का केंद्र, शिवसेना सांसद ने CM फडणवीस को बताया कारण

2

Maratha Reservation: OBC आंदोलनकारियों से आज मिलेंगे CM फडणवीस, 21 मांगों पर अड़ा महासंघ

3

नागपुर बनेगा रक्षा निर्माण और सोलर हब, सीएम फडणवीस ने लिया संकल्प, 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश

4

CM फडणवीस कैबिनेट ने लिए बड़े फैलसे; छात्रवृत्ति योजना, ‘नया नागपुर’ सहित 15 प्रोजेक्ट्स पास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.