Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में 3 लाख नए वोटर डालेंगे वोट, चुनाव आयोग की पूरी तैयारी, गुप्त बैठकों पर कसेंगे नकेल

महाराष्ट्र में कल यानी 20 नवंबर 2024 को सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान होगा। इस मौके पर मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करा कर सुगमता पूर्वक मतदान संपन्न कराने की चुनौती का सामना चुनाव आयोग को करना होगा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 19, 2024 | 07:53 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ईवीएम (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में चुनाव प्रचार मंगलवार के बाद थम गया है। अब 20 नवंबर को मतदान होने हैं। खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चुनाव आयोग ने बुधवार को होनेवाले मतदान के लिए विशेष तैयारी की है। मुंबई की 36 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 10117 मतदान केंद्रों पर बुधवार को 10229708 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

20 नवंबर 2024 को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान होगा। इस मौके पर मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करा कर सुगमता पूर्वक मतदान संपन्न कराने की चुनौती का सामना चुनाव आयोग को करना होगा।

चुनाव आयोग ने की तैयारी

मुंबई के शहरी क्षेत्र में 10 और उपनगरीय इलाकों में 26 विधानसभा क्षेत्र स्थित हैं। मुंबई में कुल 420 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें शहर की 10 सीटों पर 105 तो वहीं उपनगर की 26 सीटों पर 315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 14172 बैलट यूनिट, 12120 कंट्रोल यूनिट और 13131 वीवीपैट के इस्तेमाल की योजना बनाई है। मुंबई में मनपा व अन्य विभागों के 60,000 अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव कार्य में मदद ली जा रही है। इनमें 46816 कर्मचारियों (शहर 11585, उपनगर 35231) और 2241 सूक्ष्म निरीक्षक (शहर 639 व उपनगर 1602) को तैनात किया गया है।

मुंबई में तीन लाख नए वोटर

लोकसभा चुनाव की तुलना में मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 087 बढ़ गई है। इस साल मुंबई में 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा मतदाता अपना वोट दर्ज कराएंगे।

चुनाव आयोग से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हालांकि, मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने में प्रशासन सफल होगा या नहीं, यह तो मतदान के दिन ही पता चलेगा। लोकसभा चुनाव में मुंबई में करीब 47 फीसदी वोटिंग हुई। उत्सुकता है कि क्या इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

स्वच्छ निष्पक्ष चुनाव कराने की चुनौती

मुंबई सहित महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमने के बाद अब शांति काल शुरू हो गया है। इस दौरान पूर्ण प्रचार बंदी लागू रहेगी। लेकिन उम्मीदवार व उनके प्रमुख कार्यकर्ता (चूहा मीटिंग) गुप्त बैठकों के जरिए प्रचार जारी रखते हैं। इस दौरान भारी मात्रा में पैसे बांटने के आरोप भी लगते रहते हैं। विधानसभा चुनाव में इस पर नकेल कसने की चुनौती का सामना चुनाव आयोग की टीम को करना होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Maharashtra assembly elections preparation of election commission voting in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 07:52 AM

Topics:  

  • Election Commission
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai News: सुविधा केंद्रों से मुंबई चकाचक, CM फडणवीस बोले- पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा मॉडल

2

Nagpur News: स्थानीय निकाय चुनावों में VVPAT-EVM के उपयोग पर विवाद तेज

3

एसआईआर आदिवासियों को वोट से दूर करने की साजिश, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

4

इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, घाटकोपर की ‘खतरनाक गली’ फिर चर्चा में

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.