महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, शरद पवार की एनसीपी में शामिल हुए लक्ष्मण ढोबले
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ढोबले बुधवार को पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट में शामिल हो गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
लक्ष्मण ढोबले व सुप्रिया सुले (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ढोबले बुधवार को पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट में शामिल हो गए। सोलापुर जिले के पूर्व संरक्षक मंत्री धोबले भाजपा में शामिल होने से पहले अविभाजित राकांपा का हिस्सा थे। ढोबले का शरद पवार गुट में शामिल होना महायुति गठबंधन के लिए एक झटका है।
इससे पहले एनसीपी, अजित पवार गुट के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की। उमेश पाटिल ने अपना इस्तीफा एनसीपी अजित पवार गुट के अध्यक्ष सुनील तटकरे को सौंप दिया है।
इस बीच, महा विकास अघाड़ी जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं। सीट-बंटवारे समझौते पर बात-चीत जारी रखे हुए हैं। इससे पहले दिन में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आश्वासन दिया था कि सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
यह भी पढ़ें:- शिवसेना-ठाकरे गुट को येवला में बड़ा झटका, कल्याणराव पाटिल ने थामा अजित पवार का हाथ
सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा कि “हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। कोई दुश्मनी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की जीत पर भरोसा जताते हुए संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) एक सौ सीटें हासिल करेगी और देश चाहता है कि वे 100 सीटें जीतें।
दूसरी ओर, महायुति गठबंधन के सदस्य- जिसमें बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी शामिल हैं- सभी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे की पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक केपी पाटिल, राधानगरी में होगा प्रकाश आबिडकर से मुकाबला!
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। इसके पहले 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं।
