पुणे छावनी विधानसभा सीट: कांग्रेस और बीजेपी में सीधी लड़ाई, आंकड़ों से जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी
पुणे छावनी विधानसभा क्षेत्र पुणे जिले में स्थित है। यह पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी सुनील कांबले पुणे छावनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं।
- Written By: आकाश मसने
(डिजाइन फोटो)
पुणे: महाराष्ट्र में चुनावी रणभूमि सज चुकी है। निर्वाचन आयोग ने भीष्म पितामह की तरह चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। सभी दल 288 मोर्चों पर लड़े जाने वाले इस सियासी युद्ध में जीत दर्ज करने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। किस मोर्चे पर कौन सा सेनापति विरोधी दल से लोहा लेगा उसको लेकर मंथन चल रहा है। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच लड़े जाने वाले इस चुनावी महाभारत के लिए महाराष्ट्र की जनता भी पूरी तरह तैयार है।
महाराष्ट्र की सियासत में पिछले पांच साल में जो कुछ भी घटित हुआ है उससे इस बात का अंदाजा लगाना बेहद ही मुश्किल है कि इस बार यहां ऊंट किस करवट बैठेगा। यही वजह है कि हम सीट वाइज एनालिसिस करके यह पता लगाने के प्रयास में हैं कि इस बार यहां किसका पलड़ा भारी रहने वाला है। ऐसे में हम एक-एक सीट का भूत, वर्तमान देखकर भविष्य जानने और आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में आज पुणे छावनी विधानसभा सीट का नंबर है।
पुणे छावनी विधानसभा क्षेत्र पुणे जिले में स्थित है। यह पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी सुनील कांबले पुणे छावनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं। बीजेपी ने इस बार भी सुनील कांबले पर विश्वास जताते हुए यहां से टिकट दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
यह भी पढ़ें:– तासगांव- कवठे महांकाल विधानसभा सीट: 1990 से NCP के आर आर पाटिल के परिवार का राज, इस बार बेटा रोहित बचा पाएगा ताज?
पुणे छावनी का इतिहास
पुणे छावनी विधानसभा सीट पर अब तक कुल 13 विधानसभा चुनाव हुए है। जिसमें से सबसे ज्यादा 7 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं 3 बार जनता पार्टी, 2 बार भाजपा और एक बार शिवसेना ने जीत हासिल की। 2009 तक यहां कांग्रेस और जनता पार्टी का दबदबा रहा। 2014 में पहली बार यहां से बीजेपी ने अपना खाता खोला। 2019 में भी उसने यह सीट रिटेन की।
पुणे छावनी सीट पर कब किसे मिले जीत?
- 1962: कृष्णराव गिरमे, कांग्रेस
- 1967: कृष्णराव गिरमे, कांग्रेस
- 1972: शिवाजीराव ढेरे, कांग्रेस
- 1978: विट्ठल तुपे, जनता पार्टी
- 1980: विट्ठल तुपे, जनता पार्टी
- 1985: विट्ठल तुपे, जनता पार्टी
- 1990: चंद्रकांत शिवरकर, कांग्रेस
- 1995: सूर्यकांत लोनकर, शिवसेना
- 1999: चंद्रकांत शिवरकर, कांग्रेस
- 2004: चंद्रकांत शिवरकर, कांग्रेस
- 2009: रमेश बागवे, कांग्रेस
- 2014: दिलीप कांबले, भारतीय जनता पार्टी
- 2019: सुनील कांबले, भारतीय जनता पार्टी
पुणे छावनी विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
पुणे छावनी विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। यह सीट एससी कैटगरी के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 454 है। यहां एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 55,759 है जो 19.73 फीसदी है। वहीं 20.7 फीसदी के आसपास मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है।
क्या होगा इस बार का समीकरण?
पुणे छावनी विधानसभा सीट से महायुति में शामिल बीजेपी ने मौजूद विधायक सुनील कांबले पर भरोसा जताया है। वहीं विपक्षी गठबंधन ने अब तक यहां से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस के वर्चस्व को देखते हुए यहां बीजेपी बनाम कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
