-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections 2024 Tasgaon Kavathe Mahankal Assembly Constituency Profile
तासगांव- कवठे महांकाल विधानसभा सीट: 1990 से NCP के आर आर पाटिल के परिवार का राज, इस बार बेटा रोहित बचा पाएगा ताज?
- Written By: आकाश मसने
तासगांव-कवठे महांकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में स्थित है। यह सीट सांगली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। तासगांव - कवठे महांकाल विधानसभा सीट 2008 में हु़ए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई।

(डिजाइन फोटो)
सांगली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 29 अब्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। वहां प्रत्याशी अपने चुनावी अभियान में जुट गए है। लेकिन जहां उम्मीदवारों की घोषणा अब तक नहीं हुई है। वहां जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं इच्छुक प्रत्याशियों के दिल की धड़कने तेज हो रही है।
इस चुनावी माहौल में हम भी आप तक हर विधानसभा सीट का गुणा-गणित समझाने के लिए हर सीट का विश्लेषण लेकर आ रहे है। विश्लेषण की इस कड़ी में आज बात करेंगे सांगली जिले की तासगांव – कवठे महांकाल विधानसभा सीट की। 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सभी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट आमने सामने हाेंगे।
तासगांव-कवठे महांकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में स्थित है। यह सीट सांगली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। तासगांव – कवठे महांकाल विधानसभा सीट 2008 में हु़ए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले यह तासगांव और कवठे महांकाल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र हुआ करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
यह भी पढ़ें:– जत विधानसभा सीट: कांग्रेस के 15 साल के वनवास को विक्रमसिंह ने किया था खत्म, क्या इस भी बने रहेंगे सावंत?
तासगांव-कवठे महांकाल पर एनसीपी का दबदबा
इस सीट पर हमेशा से ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। 1990 से 2015 तक एनसीपी के कद्दावर नेता व महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल तासगांव विधानसभा सीट से विधायक रहे। परिसीमन के बाद भी यहां एनसीपी का ही कब्जा रहा। आरआर पाटिल के निधन के बाद 2015 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी सुमनताई पाटिल ने इस सीट से जीत दर्ज की। तब से सुमनताई पाटिल यहां से विधायक है।
तासगांव-कवठे महांकाल विधानसभा सीट पर पाटिल परिवार का राज
- 2019 सुमनताई आर पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- 2015 उपचुनाव: सुमनताई आर पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- 2014 आर. आर. पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- 2009 आर. आर. पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
यह भी पढ़ें:– इस्लामपुर विधानसभा सीट : एनसीपी के दोनों गुट होंगे आमने-सामने, जयंत पाटिल को टक्कर देंगे निशिकांत पाटिल
तासगांव-कवठे महांकाल का जातीय समीकरण?
तासगांव-कवठे महांकाल विधानसभा सीट पर ओबीसी मतदाताओं का दबदबा है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 2 लाख 95 हजार 83 मतदाता है। जिसमें से दलित मतदाताओं की संख्या लगभग 34,551 है जो 11.82 फीसदी है। वहीं 3.7 फीसदी के लगभग मुस्लिम मतदाता है।
2024 में क्या होगा राजनीतिक समीकरण?
परिसीमन के पहले हो या बाद की स्थिति का आंकलन करे तो पता चलता है कि यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस का दबदबा रहा है। वहीं परिसीमन के पहले से यानी 1990 से यहां आर आर पाटिल के परिवार के सदस्य ही जीतते आए हैं। इस बार यहां एनसीपी के दोनों गुटों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे है। यह मुबाकला देखने लायक होगा।
रोहित बनाम संजयकाका पाटिल को होगा मुकाबला
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने आर आर पाटिल के बेटे रोहित पाटिल को यहां से मैदान में उतारा है तो वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी ने पूर्व सांसद व हाल ही में बीजेपी से एनसीपी में आए संजयकाका पाटिल को टिकट दिया है।
Maharashtra assembly elections 2024 tasgaon kavathe mahankal assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














