Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नंदुरबार विधानसभा सीट पर दौड़ता रहेगा विजयकुमार गावित का विजय रथ या विपक्षी लगाएंगे लगाम !

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज हम नंदुरबार विधानसभा सीट के बारे में बात करने जा रहें हैं। इस सीट पर लगातार 6 बार हुए विधानसभा चुनावों में किसी पार्टी का राज न होकर व्यक्ति विशेष का राज रहा। विजयकुमार गावित वो चेहरा हैं जो यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी जीत दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या आगे भी यहां उनका ये विजय अभियान जारी रहेगा?

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Oct 02, 2024 | 05:37 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नंदुरबार : नंदुरबार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र नंदुरबार जिले में स्थित है और यह अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के विजयकुमार गावित विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र नंदुरबार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों, अर्थात् नंदुरबार जिले में अक्कलकुवा, शहादा और नवापुर और धुले जिले में सकरी और शिरपुर का हिस्सा है।

नंदुरबार विधानसभा सीट पर विजयकुमार गावित 1995 से लेकर 2019 तक लगातार जीत दर्ज करते आ रहें हैं। वर्तमान में वे भाजपा से विधायक हैं लेकिन 1995 से लेकर 1999 तक इन्होंने इस सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। इसके बाद 1999, 2004 और 2009 के विधानसभा चुनावों में गावित ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई। इसके बाद इन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिया और 2014 व 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर इस सीट से विजयी हुए।

नंदुरबार का जातीय समीकरण

यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 3,40,249 है। नंदुरबार विधानसभा में एससी मतदाता लगभग 20,619 हैं जो लगभग 6.06% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 124,905 है जो लगभग 36.71% है। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 23,477 हैं जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 6.9% है।

सम्बंधित ख़बरें

चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?

असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप

चंडीगढ़ में बड़ा धमाका, पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर की घटना; मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद

दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार: 25 साल पुराने केस में कल होगा सजा का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा खेमे में हलचल

नंदुरबार विधानसभा सीट का इतिहास

1951 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर 1972 से लेकर 1990 तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। 1995 में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी विजयकुमार गावित ने कांग्रेस के इस लम्बे राज को खत्म कर यहां जीत दर्ज की। इसके बाद लगातार हुए पांच विधानसभा चुनावों में इस सीट पर किसी पार्टी का राज न होकर व्यक्ति विशेष का राज रहा। विजयकुमार गावित ने लगातार तीन चुनावों में (1999, 2004 और 2009) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के टिकट से चुनाव लड़कर इस सीट पर जीत का परचम लहराया। पार्टी बदलने के बाद भी गावित का जीत का रथ इस सीट पर थमा नहीं और 2014 व 2019 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर उन्होंने यहां जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- मानहानि केस में राहुल गांधी को नासिक कोर्ट का समन, सावरकर पर की थी ये टिप्पणी

नंदुरबार में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज

वर्ष उम्मीदवार पार्टी
2019 विजय कुमार कृष्णाराव गावित बीजेपी
2014 विजयकुमार कृष्णाराव गावित बीजेपी
2009 विजयकुमार कृष्णाराव गावित एनसीपी
2004 विजयकुमार कृष्णाराव गावित एनसीपी
1999 विजयकुमार कृष्णाराव गावित एनसीपी
1995 विजयकुमार कृष्णाराव गावित निर्दलीय
1990 वलवी प्रताप कुबाजी कांग्रेस
1985 इंद्र सिहं दीवान सिंह वासवे कांग्रेस
1980 रमेश पन्या वलवी कांग्रेस (आई)
1978 रमेश पन्या वलवी कांग्रेस
1972 रमेश पन्या वलवी कांग्रेस

यह भी पढ़ें-रावेर विधानसभा सीट : 1980 के बाद से जनता ने बदलकर दिया जनादेश, जानें इस बार फिर से कांग्रेस या BJP को मिलेगी ताज

क्या होगा आगे ?

नंदुरबार में पिछले 6 चुनावों से विजयकुमार गावित लगातार जीत दर्ज करते चले आ रहें हैं। 2014 में उन्होंने 27118 वोटों से जीत दर्ज की थी जबकि 2019 के चुनाव में उनकी जीत का यह मार्जिन 70396 तक पहुंच गया। ऐसे में पूरी संभावना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर इस सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करें।

 

Maharashtra assembly elections 2024 nandurbar assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 08:25 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly elections 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.