Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोथरुड विधानसभा सीट: बीजेपी के चंद्रकांत पाटिल होंगे विजयी या विपक्ष देगा कोई चुनौती?

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 28, 2024 | 11:05 PM

कोथरुड विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को किया जाएगा। हाल में संपन्न हुए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव के बाद सभी की नजरें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

इस चुनावी माहौल को देखते हुए न्यूजरूम से हम भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आप तक पहुंचा रहे हैं। आज आपको कोथरूड सीट की जानकारी देने वाले हैं।

कोथरुड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 210 महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । यह पुणे जिले का एक निर्वाचन क्षेत्र है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र में पुणे नगर निगम के वार्ड संख्या 43 से 58, 161 और 162 शामिल हैं। कोथरुड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत (दादा) बच्चू पाटिल कोथरुड विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

वर्ष विधायक  पार्टी
2019 चंद्रकांत (दादा) बच्चू पाटिल भारतीय जनता पार्टी
2014 मेधा विश्राम कुलकर्णी भारतीय जनता पार्टी
2009 चंद्रकांत बलभीम मोकाते शिव सेना

इस सीट से 2009 में चंद्रकांत बलभीम मोकाते ने जीत हासिल की थी। उसके बाद पिछले दो बार से इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी ही जीतते आ रहे हैं। 2019 में चंद्रकांत बच्चू पाटिल ने जीत हासिल की है।

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

जनरल कैटेगरी में लिस्टेड कोथरूड सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 90 हजार 458 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 37 हजार के करीब हैं। वहीं इस सीट पर मुस्लिम की संख्या की 9 हजार के करीब है।

यह भी पढ़ें : शिवाजीनगर विधानसभा सीट: सिद्धार्थ शिरोले क्या इस बार भी हासिल कर पाएंगे जीत या विपक्ष करेगा कोई खेल?

कोथरूड से चंद्रकांत पाटिल को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह इस समय वर्तमान मंत्री के पद पर भी आसीन है। बीजेपी ने उनपर एक बार और भरोसा जताया है। महाविकास आघाड़ी की तरफ से अभी तक इस सीट पर कोई प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। महाविकास आघाडी वहां से कोई ऐसे नेता की तलाश कर रही है जो चंद्रकांत पाटिल को टक्कर दे सके। अब देखना होगा कि चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से विजयी होते है या विपक्ष कोई चाल चलने में कामयाब हो पाता है।

Maharashtra assembly elections 2024 kothrud assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 11:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.