Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोपरी पचपखड़ी विधानसभा सीट: एकनाथ शिंदे लगाएंगे जीत का चौका या फिर इस बार मिलेगा किसी और को मौका?

कोपरी पचपखड़ी विधानसभा सीट शुरुआती दौर से ही शिवसेना और एकनाथ शिंदे का गढ़ रही है। 2009 से लेकर अब तक लगातार जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। जैसे-जैसे एकनाथ शिंदे का कद बढ़ता गया है ठीक उसी अनुपात में यहां उनकी जीत का मार्जिन भी बढ़ता रहा है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 20, 2024 | 08:01 PM

कोपरी पचपखड़ी विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के सियासी अखाड़े में चुनावी दंगल होने वाला है। इस दंगल में हर एक दल दूसरे दल को धोबी पछाड़ देने की तैयारी कर रहा है। कौन इस अखाड़े की मिट्टी से राजतिलक करेगा यह बात अभी भविष्य के गर्भ में है। चुनाव आयोग ने अभी दंगल का औपचारिक ऐलान भी नहीं किया है। लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अखाड़े में उतरे को उतावली हैं। महाराष्ट्र के इस दंगल में कुल 288 कुश्तियां लड़ी जाएंगी। कहां किस कुश्ती कौन किसे चित करेगा हम भी इसके आंकलन में जुटे हुए हैं।

महाराष्ट्र के सियासी अखाड़े के चुनावी दंगल में का हम सीटवार विश्लेषण कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में आज हम कोपरी पचपखड़ी विधानसभा सीट की बात करने वाले हैं। यह सीट शुरुआती दौर से ही शिवसेना और एकनाथ शिंदे का गढ़ रही है। 2009 से लेकर अब तक लगातार जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। जैसे-जैसे एकनाथ शिंदे का कद बढ़ता गया है ठीक उसी अनुपात में यहां उनकी जीत का मार्जिन भी बढ़ता रहा है।

कद के साथ बढ़ा जीत का मार्जिन

कोपरी पचपखड़ी में अब तक कुल तीन चुनाव हुए हैं और तीनों ही बार यहां सूबे के वर्तमान मुखिया एकनाथ शिंदे ने बाजी मारी है। 2009 में उन्होंने यहां कांग्रेस कैंडीडेट मनोज तुकाराम को 32 हजार 776 वोटों से मात दी तो दूसरी बार 2014 में भाजपा प्रत्याशी संदीप लेले को 51 हजार 861 वोटों से पराजित किया। पिछले यानी 2019 विधानसभा चुनाव में यहां एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय पांडुरंग को 89 हजार 300 वोटों से जबरदस्त शिकस्त दी।

सम्बंधित ख़बरें

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

यह भी पढ़ें- ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा सीट: शिवसेना के गढ़ में सेंध लगाएगी शिवसेना या दो की लड़ाई में कोई तीसरा मारेगा बाजी?

एकनाथ शिंदे ने लगाई हैट्रिक

  • 2019 एकनाथ संभाजी शिंदे एसएचएस 113497
  • 2014 एकनाथ संभाजी शिंदे एसएचएस 100316
  • 2009 एकनाथ संभाजी शिंदे एसएचएस 73502

क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?

2019 के आंकड़ों के मुताबिक कोपरी पचपखड़ी में हर एक जाति और समुदाय के वोटर्स हैं। कुल 3 लाख 54 हजार 330 वोटर्स में से 22 हजार 287 वोटर्स एससी कैटेगरी से आते हैं। आदिवासी वोटर्स की संख्या यहां 7 हजार 370 है, जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 14 हजार के आस पास है। इसके अलावा यादव, राजपूत, पाटिल, जाधव और शिंदे जाति के वोटर्स यहां जीत हार में अहम भूमिका निभाते हैं।

कोपरी पचपखड़ी में क्या होगा इस बार?

बात करें 2024 विधानसभा चुनाव की तो यहां सारा दारोमदार उम्मीदवारी पर टिका हुआ है। खबरों के मुताबिक एकनाथ शिंदे इस बार किसी और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तब तो यहां पर जीत हार को लेकर कयास विफल होंगे। लेकिन यदि एकनाश शिंदे एक बार फिर से इसी सीट से चुनावी मैदान में आते हैं तो उनकी जीत निश्चित है। ऐसे में कयासों और अटकलों के सारे मायने खत्म हो जाते हैं।

Maharashtra assembly elections 2024 kopri pachpakhadi assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2024 | 08:01 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.