Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस्लामपुर विधानसभा सीट : एनसीपी के दोनों गुट होंगे आमने-सामने, जयंत पाटिल को टक्कर देंगे निशिकांत पाटिल

महाराष्ट्र निर्वाचन क्षेत्र के इस्लामपुर सीट में इस बार चुनाव के परिणाम काफी रोमांचक हो सकते हैं। पिछले 15 सालों से इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जयंत राजाराम पाटिल विधायक के रुप में चुने जा रहे हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 26, 2024 | 01:46 PM

इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र (सौजन्य : डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामपुर : महाराष्ट्र इलेक्शन से पहले सियासी गलियारों में हलचल काफी बढ़ गई है। सारी पार्टियां इस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट रही है। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। 20 नवंबर को राज्य में 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है और 23 नवंबर को राज्य में सत्ता की कमान किसे मिलने वाली ये बात साफ हो जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट हम आपके साथ शेयर करते आए है। आज हम आपके साथ महाराष्ट्र के इस्लामपुर जिले की हर अपडेट शेयर करने जा रहे है। इस सीट को लेकर क्या खास हो सकता है आप इस खबर में पढ़ सकते हैं।

इस्लामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा 283 महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ये क्षेत्र तब अस्तित्व में आया जब 2008 में विधानसभा सीट की सीमाओं को फिर से बनाया गया, और इसमें वाल्वा नामक सीट के अंतर्गत आने वाला अधिकांश क्षेत्र शामिल है। यह हातकणंगले यानी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक सेगमेंट है। आपको जानकारी दे कि इस्लामपुर नाम से पश्चिम बंगाल में भी एक विधानसभा क्षेत्र है।

सम्बंधित ख़बरें

फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?

Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल

थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह

बेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति

साल विधायक पार्टी
2019 जयंत राजाराम पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014 जयंत राजाराम पाटिल  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009 जयंत राजाराम पाटिल  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

 

महाराष्ट्र में स्थित इस्लामपुर जनरल कैटेगरी में आता है। इस्लामपुर चुनाव क्षेत्र की बात की जाए तो ये सीट सांगली जिले में आती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के जयंत राजाराम पाटिल इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। जयंत पाटिल साल 2009 से इस सीट पर विधायक के रुप में अपनी भूमिका निभा रहे है। पिछले 15 सालों से जयंत राजाराम पाटिल इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)के उम्मीदवार के रुप में चुने जा रहे हैं। इस बार ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जीत का चौका लगाती है या भारतीय जनता पार्टील कोई कमाल दिखाती है।

ये भी पढ़ें :- सांगली विधानसभा सीट: 15 साल से बीजेपी का दबदबा, 2024 में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला?

जातीय समीकरण

इस्लामपुर सीट पर 2019 के आंकड़ों के अनुसार, इस चुनावी क्षेत्र में वोटर्स की संख्या 2 लाख 73 हजार 435 बतायी जा रही है। इस विधानसभा सीट पर जनरल कैटेगरी के वोटर्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। यदि 2019 के आंकड़ों की बात की जाए, तो इस चुनाव में कुल 73.15% मतदान का आंकड़ा रहा था। महाराष्ट्र के इस सीट पर आपको 7.2% वोटर्स के साथ करीब 19687 मुस्लिम वोटर्स की संख्या देखने को मिल सकती है।

2009 से कांग्रेस का गढ़

इस बार इस्लामपुर विधानसभा सीट को लेकर ये देखना काफी रोमांचक होगा कि क्या इस बार भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रख सकती है या कोई और दल इस सीट पर सेंध लगा सकती है। फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जयंत राजाराम पाटिल इस सीट से विधायक है।

क्या है इस बार का समीकरण

इस बार एनसीपी के दोनों गुट आमने-सामने होंगे। 15 साल एनसीपी के विधायक जयंत पाटिल को शरद पवार गुट ने मैदान में उतारा है। तो वहीं हाल ही बीजेपी से एनसीपी में शामिल हुए निशिकांत पाटिल को अजित पवार गुट ने टिकट दिया है। ऐसे में इस बार कौन किसे मात देगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Maharashtra assembly elections 2024 islampur assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 01:32 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.