सांगली विधानसभा सीट: 15 साल से बीजेपी का दबदबा, 2024 में भी जारी रहेगा जीत का सिलसिला?

महाराष्ट्र के सांगली जिले को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। सांगली चुनाव क्षेत्र की बात की जाए तो ये सीट जनरल कैटेगरी में आती है। भारतीय जनता पार्टी के धनंजय उर्फ़ सुधीरदादा हरि गाडगिल इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।
maharashtra assembly elections 2024 sangli assembly constituency profile
सांगली विधानसभा सीट (सौजन्य : डिजाइन फोटो)
Updated on

सांगली : महाराष्ट्र में आने वाले कुछ दिनों में उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 20 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट है। अब देखना होगा कि इन सभी सीटों पर पार्टियां किस तरह से तैयारी करती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर हम आप तक हर अपडेट पहुंचाने के लिए जुटे हुए है। जिसके लिए हम आपके सामने हर विधानसभा क्षेत्र की सीटों की पूरी डिटेल्ड जानकारी से आपको वाकिफ करवाते हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के सांगली जिले के बारे में बताने जा रहे है।

सांगली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ये सीट एक जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। ये सीट सांगली जिले में स्थित है, जो संसद के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से 1 हैं। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, सांगली जिले के मिराज तालुका के बुधगांव, सांगली राजस्व बोर्ड और सांगली-मिराज कुपवाड नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से 3, 10 से 25, 38 से 53 और 61 से 69 शामिल हैं। गौरतलब है कि सांगली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सांगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।

साल विधायक दल
1962 वसंतदादा पाटिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 ए. बी. बिरनाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 पांडुरंग बापू पाटिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 वसंतदा पाटिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980 शालिनीताई पाटिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 वसंतदादा पाटिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1986 संभाजी पवार जनता पार्टी
1990 संभाजी पवार जनता दल
1995 संभाजी पवार जनता दल
1999 दिनकर तुकाराम पाटिल  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004 मदन पाटिल  स्वतंत्र राजनीतिज्ञ
2009  संभाजी पवार भारतीय जनता पार्टी
2014 सुधीर गाडगिल भारतीय जनता पार्टी
2019 सुधीर गाडगिल भारतीय जनता पार्टी

सांगली चुनाव क्षेत्र की बात की जाए तो ये सीट जनरल कैटेगरी में आती है। भारतीय जनता पार्टी के धनंजय उर्फ़ सुधीरदादा हरि गाडगिल इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। 2009 से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी के संभाजी हरि पवार ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने धनंजय उर्फ़ सुधीरदादा हरि गाडगिल को इस सीट से उम्मीदवार के रुप में चुना था, जिसके बाद से वो इस सीट पर अपना प्रभाव बनाए हुए हैं।

जातीय समीकरण का खेल

सांगली सीट पर 2019 के आंकड़ों के अनुसार,, तो इसमें वोटर्स की कुल संख्या 3 लाख 24 हजार 754 बतायी जा रही है। इस विधानसभा सीट पर जनरल कैटेगरी के वोटर्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर 2019 के आंकड़ों की बात की जाए तो इस चुनाव में कुल 58.1% का मतदान आंकड़ा रहा था। महाराष्ट्र के इस जिले में आपको 12.7% के साथ करीब 41,243 मुस्लिम वोटर्स की संख्या देखने को मिलती है।

चौथी बार भी जीतेगी बीजेपी?

इस बार विधानसभा चुनाव में ये देखना काफी रोमांचक होगा कि क्या सांगली की जनता चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधीरदादा हरि गाडगिल को अपने विधायक के रुप में चुनती है या नहीं। सुधीर दादा गाडगिल ये चुनाव जीतते है, तो यह उनकी जीत की हैट्रिक होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com