सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट : BJP ने तमिल सेल्वन पर फिर खेला दांव, क्या कांग्रेस दिखा सकेगी कोई करिश्मा
सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट
मुंबई: महाराष्ट्र में इल दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। देखा जाए तो भारत की राजनीति में महाराष्ट्र की हैसियत आज किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी पर किसकी हुकमत होगी, इस पर अब सभी की नजरें टिकीं हैं। लेकिन महाराष्ट्र में इस बार सियासत के कुछ अलग ही रंग हैं, इसलिए नतीजों को लेकर लोगों का दिमाग तंग है।
फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा की दलीय स्थिति पर नजर डालें तो राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों में से बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP के साथ ही समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों का कुल आंकड़ा 203 पर है। वहीं विपक्ष को देखें तो महाअघाड़ी में इस समय कांग्रेस के अलावा शरद पवार वाली NCP और उद्धव ठाकरे की शिवसेना है, जिनके पास कुल जमा 69 विधायक हैं। 15 सीटें आज भी खाली हैं।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मनोज जरांगे ने नामांकन दाखिले पर बढ़ाया सस्पेंस, अंतिम दिन ही खोलेंगे पत्ते
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
अब राज्य के विधानसभा सीटों की बात करें तो ‘नवभारत’ के माध्यम से हम आपको राज्य के सभी छोटे-बड़े विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज हम सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट की बात करेंगें।
सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट
जानकारी दें कि, सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। भौगोलिक स्थिती की बात करें तो यह मुंबई शहर जिले में स्थित है और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
सायन कोलीवाड़ा और मतदाते समीकरण
सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में अगर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या लगभग 14,858 है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 5.81% है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या यहां लगभग 2,481 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.97% है।
यहां पढ़ें – करमाला विधानसभा सीट: क्या फिर से जीतेगा निर्दलीय उम्मीदवार या शिव सेना को मिलेगा जनता की सेवा का मौका?
इसी तरह अगर इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं को देखें तो इनकी संख्या लगभग 53,958 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 21.1% ही है। वहीं ग्रामीण मतदाताओं की संख्या इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग ‘0’ है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0% है। इसके साथ ही यहां शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 2,55,726 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 100% है।
वहीं साल 2019 के संसदीय चुनाव को देखें तो सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में कुल 255726 मतदाता हैं। वहीं इस विधानसभा के मतदान केंद्रों की संख्या 264 है।
साल 2019 विधानसभा चुनाव में सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के कुल मतदाता मतदान 50.78% रहा था।
साल 2009 से 2019 तक सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के निर्वाचित विधायक
- 2019 विधानसभा चुनाव: कैप्टन आर तमिल सेल्वन, BJP
- 2014 विधानसभा चुनाव: कैप्टन आर. तमिल सेल्वन, BJP
- 2009 विधानसभा चुनाव: शेट्टी जगन्नाथ अचन्ना, कांग्रेस
जानें कैप्टन आर तमिल सेल्वन को
देखा जाए तो महाराष्ट्र की सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट एक VIP सीट है। इस सीट पर BJP के प्रत्याशी कैप्टन तमिल सेल्वन ने साल 2014 और 2019 विधानसभा चुनाव को जीता है।वहीं वे इस बार भी विधानसभा चुनाव में BJPके प्रत्याशी हैं। उन पर एक आपराधिक मामला है।
2019 में सायन कोलीवाड़ा विधानसभा चुनाव के परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| कैप्टन आर तमिल सेल्वन | भाजपा | 54845 | 42.2 |
| गणेश कुमार यादव | कांग्रेस | 40894 | 31.5 |
| अनंत लक्ष्मण कांबले | मनसे | 13684 | 10.5 |
| अमीरुद्दीन अलकमर निज़ामुद्दीन (आमिर एड्रेसी) | वीबीए | 11556 | 8.9 |
| नोटा | नोटा | 3259 | 2.5 |
