-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- The Number Of Seats To Be Contested Will Be Announced On The Last Day Of Filing Nominations Says Manoj Jarange
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मनोज जरांगे ने नामांकन दाखिले पर बढ़ाया सस्पेंस, अंतिम दिन ही खोलेंगे पत्ते
- Written By: राहुल गोस्वामी
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आज कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, इसकी घोषणा अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन ही की जाएगी।

मनाेज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आज कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, इसकी घोषणा अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि, फिलहाल मराठा समुदाय के कई उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, लेकिन किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जाएगा और किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।
जानकारी दें कि, जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग ( OBC) श्रेणी के तहत मराठों के लिए आरक्षण और हैदराबाद, बॉम्बे तथा सतारा के राजपत्रों की मसौदा अधिसूचनाओं को लागू करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें मराठा समुदाय को कुनबी घोषित किया गया है।
यहां पढ़ें – चुनाव में ऑनलाइन प्रचार की होड़, रील्स के जरिए घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे पाटिल ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी; 29 अगस्त की डेडलाइन से सरकार में हड़कंप
‘मराठों से दुश्मनी मोल न लें’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
मनोज जरांगे की बड़ी जीत, मराठा आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख देगी फडणवीस सरकार
गौरतलब है कि कुनबी एक कृषि समूह है जो OBC श्रेणी के तहत आरक्षण और अन्य लाभ के लिए पात्र है। बीते रविवार को उन्होंने घोषणा की थी कि वह विधानसभा चुनावों में उन निर्वाचन क्षेत्रों में मराठा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे, जहां इस समुदाय की मजबूत उपस्थिति है।
बता दें कि, जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा, “फिलहाल, राज्य में प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कई मराठा उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हम आज कुछ भी घोषित नहीं करेंगे। हम पहले उनके (सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी के) उम्मीदवारों की सूची देखना चाहते हैं।”
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव: नागपुर जिले में दूसरे दिन 3 नामांकन दाखिल, जानिए किस सीट से किसने भरा पर्चा
उन्होंने यह भी कहा कि, “हमारी ओर से हर निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में हम चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करेंगे, वहां हमारे सभी उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले लेंगे। लेकिन जिन निर्वाचन क्षेत्रों में हमने लड़ने का फैसला किया है, वहां एक उम्मीदवार मैदान में रहेगा। सीटों की अंतिम संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नाम नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।”
बता दें कि, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के आगामी 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हो चुकी और यह आगामी 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
The number of seats to be contested will be announced on the last day of filing nominations says manoj jarange
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMWelcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














