Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के इन मंत्रियों को मिली करारी हार, कांग्रेस के इस दिग्गज को भी झटका

देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें एक लाख 66 हजार 22 मतों से पराजित किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्यान काले ने 109958 मतों से हराया है। NDA गठबंधन 293 सीटों पर आगे चल रहा है और इंडिया 230 पर आगे हैं।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 05, 2024 | 01:27 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

स्मृति ईरानी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

2 / 9

केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 1.49 लाख मतों के अंतर से हार गए। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा ने 2019 में कालीचरण मुंडा को 1,445 मतों से हराया था।

सम्बंधित ख़बरें
1

‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार

2

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला

3

नवनीत राणा का तंज, अब खेला न होबे, केवल भगवा लहराबे, ममता बनर्जी की विदाई तय

4

संजू को गंजू कर देंगे, विधायक संजय गायकवाड की धमकी पर वडेट्टीवार का विस्फोटक पलटवार

3 / 9

आरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के सुदामा प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से 59808 मतों से हराया। भाकपा माले के प्रत्याशी को 529382 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 469574 वोट पर संतोष करना पड़ा।

4 / 9

उत्‍तर प्रदेश की चंदौली संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह से 21,565 मतों के अंतर से पराजित किया।

5 / 9

कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा को 19,731 मतों से हरा दिया। चुनाव परिणामों की घोषणा के मुताबिक, वानखेड़े के पक्ष में 5,26,271 मत पड़े जबकि राणा को 5,06,540 मत मिले।

6 / 9

शरद पवार गुट के बजरंग सोनवणे ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6 हजार से अधिक वोटों से हराया है। बीड के नतीजों पर अंत तक सस्पेंस बरकरार रहा। कभी पंकजा मुंडे आगे चल रही थीं तो कभी एनसीपी के बजरंग सोनावणे आगे चल रहे थे। आखिरकार 32वें राउंड में बजरंग सोनावणे ने जीत दर्ज कर ली।

7 / 9

महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्यान काले ने 109958 मतों से हराया है। चुनाव में काले को 60789 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री रहे दानवे को 497939 ही मत मिल सके।

8 / 9

यूसुफ पठान ने लोकसभा के निवर्तमान विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर 85 हजार से अधिक मतों से हराया। पठान को 524516 वोट मिले, जबकि पांच बार के कांग्रेस सांसद रहे अधीर रंजन को 439494 ही वोट मिले।

9 / 9

कांग्रेस नेता कमलनाथ को बड़ा झटका देते हुए भाजपा के विवेक बंटी साहू ने उनके पुत्र और मौजूदा सांसद नकुल नाथ को 1,13,618 मतों के अंतर से हरा दिया। साहू को 6,44,738 मत मिले, जबकि नकुलनाथ को 5,31,120 मत मिले।

Lok sabha elections result smriti irani pankaja munde navneet rana rk singh mahendranath pandey nakulnath defated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 12:39 AM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024
  • Navneet Rana
  • Smriti Irani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.