- Hindi News »
- Elections »
- Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting Will Be Done Amid Tight Security In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 : कड़ी सुरक्षा के बीच 33 केंद्रों पर कल होगी वोटों की गिनती
छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए राज्य के 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कल मतगणना होगी। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में एक-एक केंद्र पर शुरू होगी।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
रायपुर : छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए राज्य के 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मतगणना होगी। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है तथा उसे उम्मीद है कि पार्टी इस चुनाव में जीत बरकरार रखेगी। वहीं कांग्रेस अपनी स्थिति में सुधार करने की उम्मीद कर रही है।
11 लोकसभा सीटों पर 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ
राज्य की 11 लोकसभा सीट पर 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसके लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ। कंगाले ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में एक-एक केंद्र पर शुरू होगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी और डाक मतपत्रों की गिनती के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी।
मतगणना के लिए ये हैं तैयारी
अधिकारी ने बताया कि राज्य में मतगणना के लिए 94 हॉल तय किए गए हैं जिनमें विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी, कोण्डागांव और केशकाल में दो-दो और शेष सभी 86 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक हॉल में मतगणना की जाएगी। 11 लोकसभा क्षेत्रों के अधीन आने वाले 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 11 निर्वाचन अधिकारी, 476 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 4362 गणना कर्मी और 1671 सूक्ष्म पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 42 गणना पर्यवेक्षण नियुक्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Weekly Horoscope 15-21 Feb: महाशिवरात्रि और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जानें इन 7 दिनों में किसकी चमकेगी किस्मत
UGC कानून पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, महिला यूट्यूबर से छात्रों ने की हाथापाई, जानें पूरा मामला
HPV टीकाकरण से बचेगी बेटियां, सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान को सीएम फडणवीस का समर्थन
पुणे सर्किट हाउस में सुनेत्रा पवार-नरेश अरोरा की गुप्त मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
अधिकारी ने बताया कि 84 विधानसभा क्षेत्रों में 14 टेबल पर और छह विधानसभा क्षेत्रों में 21 टेबल पर मतगणना होगी। जशपुर विधानसभा क्षेत्र (रायगढ़ लोकसभा सीट), बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों (बिलासपुर लोकसभा) में सबसे अधिक 24 राउंड में मतों की गिनती होगी, जबकि मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट (कोरबा लोकसभा) में सबसे कम 12 राउंड में मतों की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। राज्य सरकार में मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तीन निवर्तमान सांसद सहित 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा।
किस सीट पर किसकी किससे है टक्कर
राज्य में 2004 से 2014 तक तीन आम चुनावों में भाजपा ने कुल 11 में से 10 सीटें जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में, भाजपा ने नौ और कांग्रेस ने दो सीट जीतीं। राज्य के रायपुर सीट पर भाजपा नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है। राजनांदगांव सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा विधायक भूपेश बघेल से है। कोरबा सीट पर भाजपा ने अपनी महिला नेता एवं पूर्व सांसद सरोज पांडेय को कांग्रेस की निवर्तमान सांसद एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है।
दुर्ग में कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सांसद विजय बघेल के खिलाफ एक नए चेहरे राजेंद्र साहू को उतारा है। वहीं बस्तर सीट पर सीधी लड़ाई कांग्रेस के नेता कवासी लखमा और भाजपा के नए चेहरे महेश कश्यप के बीच है। बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया हुआ है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट जांजगीर-चांपा में राज्य के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार महिला नेता कमलेश जांगड़े से है। सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महाराज का मुकाबला कांग्रेस के नए चेहरे शशि सिंह के साथ है। महाराज पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। आदिवासी बहुल रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया का मुकाबला कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से है। सत्ताधारी भाजपा ने महासमुंद और कांकेर सीटों पर अपने निवर्तमान सांसदों की टिकट काट दी है तथा क्रमशः रूपकुमारी चौधरी और भोजराज नाग को मैदान में उतारा है। चौधरी और नाग पूर्व विधायक हैं। विपक्षी कांग्रेस ने महासमुंद में राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कांकेर सीट पर अनुभवी नेता बीरेश ठाकुर को मैदान में उतारा है।
‘पूरा देश चाहता है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री’
कई एग्जिट पोल में भाजपा को 10-11 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से पता चलता है कि पूरा देश चाहता है कि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र का नेतृत्व करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्ताधारी पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। वहीं, एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को दरकिनार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा से अधिक सीट जीतेगी।
Lok sabha election result 2024 vote counting will be done amid tight security in chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 15-21 Feb: महाशिवरात्रि और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जानें इन 7 दिनों में किसकी चमकेगी किस्मत
Feb 14, 2026 | 09:15 AMUGC कानून पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, महिला यूट्यूबर से छात्रों ने की हाथापाई, जानें पूरा मामला
Feb 14, 2026 | 09:11 AMHPV टीकाकरण से बचेगी बेटियां, सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान को सीएम फडणवीस का समर्थन
Feb 14, 2026 | 09:06 AMपुणे सर्किट हाउस में सुनेत्रा पवार-नरेश अरोरा की गुप्त मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
Feb 14, 2026 | 09:05 AMGold-Silver Rate Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी सस्ती, जानें ताजा भाव
Feb 14, 2026 | 09:02 AMन्यायपालिका में तल्खी: SC की टिप्पणी से ‘आहत’ इलाहाबाद HC के जस्टिस का जमानत अर्जी सुनने से इनकार
Feb 14, 2026 | 09:00 AMडॉ. बाजपेयी के ‘पाप’ का घड़ा भरा! नवजात बच्ची की बिक्री मामले में न्यू बालाजी हॉस्पिटल पर गिरेगी गाज
Feb 14, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM










