Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरलम ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर! बदलने जा रही है सत्ता की हवा, क्या ‘किंगमेकर’ बनने जा रही NDA?

Keralam Election: केरलम चुनाव के लिए आए मैटराइज ओपिनियन पोल ने राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत दिए हैं। सर्वे के अनुसार, UDF बढ़त बनाता दिख रहा है, जबकि NDA 'किंगमेकर' की भूमिका में नजर आ सकता है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Apr 07, 2026 | 08:34 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्सज नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:

Keralam Opinion Poll 2026: केरलम की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से ठीक पहले आए ओपिनियन पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मैटराइज के सर्वे के अनुसार, राज्य में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत (71 सीटें) मिलता नहीं दिख रहा है।

जहां मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला एलडीएफ 62-68 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 67-73 सीटों के साथ सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभर सकता है। इस कड़े मुकाबले में एनडीए 05-08 सीटें जीतकर ‘गेमचेंजर’ साबित हो सकता है। यदि विधानसभा त्रिशंकु होती है, तो सत्ता की चाबी उन मुट्ठी भर सीटों के पास होगी जो किंगमेकर की भूमिका निभाएंगी।

वोट शेयर का गणित क्या कहता है?

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार जनता का रुझान थोड़ा बदलता नजर आ रहा है। UDF को 42% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि LDF को 39% वोट शेयर मिल सकता है। सबसे बड़ा उछाल एनडीए के खाते में देखा जा रहा है, जिसे 15% वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। 2021 के चुनावों में एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था, जबकि एनडीए का खाता भी नहीं खुला था।
लेकिन इस बार, 15% वोट शेयर के साथ एनडीए राज्य के चुनावी नतीजों को गहराई से प्रभावित करने की ताकत रखता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एलडीएफ जहां अपनी ‘प्रगति रिपोर्ट’ के दम पर हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, वहीं यूडीएफ 15 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

सियासी शोर पर आज लगेगा ‘ब्रेक’, 3 राज्यों में थम जाएगा चुनाव प्रचार; तमिलनाडु में दिग्गजों का नामांकन आज

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल

बंगाल चुनाव: ‘ऐसा कोई काम नहीं है जो वह न कर सकें…’, CM Mamata ने ईवीएम को लेकर कही यह बात; जानें क्या कहा

Bengal Election: बंगाल में फिर ममता सरकार! ताजा सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, यहां देखें सीटों का आंकड़ा

गठबंधन/ पार्टी सीटें(अनुमानित) वोट (%)
1
UDF 67 – 73 42%
2
LDF 62 – 68 39%
3
NDA 05 – 08 15%
4
अन्य 00 – 03 4%

मलाबार में कांग्रेस तो दक्षिण में लेफ्ट का दबदबा

केरलम की भौगोलिक राजनीति में इस बार भी उत्तर और दक्षिण के बीच एक स्पष्ट विभाजन दिखाई दे रहा है।
मलाबार क्षेत्र: यहां यूडीएफ काफी मजबूत स्थिति में है और उसे 25-27 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 20-22 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
दक्षिण केरलम: इस हिस्से में वामपंथ का किला अभी भी सुरक्षित नजर आ रहा है, जहां एलडीएफ को 23-26 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं यूडीएफ 20-23 सीटों के बीच रह सकता है।
यह क्षेत्रीय संतुलन ही तय करेगा कि 4 मई को जब मतगणना होगी, तो तिरुवनंतपुरम की गद्दी पर कौन बैठेगा।

यह भी पढ़ें: सियासी शोर पर आज लगेगा ‘ब्रेक’, 3 राज्यों में थम जाएगा चुनाव प्रचार; तमिलनाडु में दिग्गजों का नामांकन आज

आज थमेगा चुनाव प्रचार

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी दलों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और माकपा के बीच ‘समझौता’ हुआ है, जबकि मुख्यमंत्री पी. विजयन ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने 2021 के 97% वादे पूरे कर दिए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी एनडीए उम्मीदवारों के लिए रोड शो कर माहौल को गरमा दिया है। राज्य के 2.71 करोड़ मतदाता अब 9 अप्रैल को 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।

Kerala assembly election 2026 matrize opinion poll udf ldf nda analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Keralam Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.