Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव 2024: ऐसा क्या बोल गए कांग्रेस नेता इरफान, भरी सभा में रोने लगीं सीता सोरेन

इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और धन शोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद सीता सोरेन भाजपा को ज्वॉइन की थी। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 27, 2024 | 10:05 PM

सीता सोरेन ( फोटो सोर्स - सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरेन झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा किए गए अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र की। यह घटना तब हुई जब सीता सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पत्रकारों से बात की।

कांग्रेस के उम्मीदवार इरफान अंसारी ने बीते गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सीता सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर सीता सोरेन ने कहा, “जब से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई है, अंसारी मुझे निशाना बना रहे हैं। उनका हालिया बयान स्वीकार्य नहीं है और यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है। हमें विश्वास है कि आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।”

सीता सोरेन ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, “चूंकि मेरे पति जीवित नहीं हैं, इसलिए उन्होंने (अंसारी ने)…।” उनकी इस बात से स्पष्ट हुआ कि यह टिप्पणी उनके व्यक्तिगत अनुभव को भी प्रभावित कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी

Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …

झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: JMM की पांचवी लिस्ट जारी, सीएम सोरेन की भाभी की सीट रही जामा से लुईस मरांडी को मिला टिकट

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद BJP को की थीं ज्वॉइन

इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और धन शोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद सीता सोरेन ने भाजपा को ज्वॉइन की थी। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। इस पारिवारिक विवाद के बाद सीता का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

सीता सोरेन के साथ मौजूद नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अंसारी की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “भाजपा न केवल जामताड़ा में बल्कि पूरे राज्य में इस प्रकार के अपमान का विरोध करेगी।”

NCST ने झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने भी तेजी से कार्रवाई की और अंसारी की टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सरकार से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है, जिससे इस विवाद को लेकर राजनीतिक तापमान और भी बढ़ गया है। सीता सोरेन की रोती हुई तस्वीर और अंसारी की टिप्पणियां दोनों ही इस चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण मोड़ लाने का काम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस नेता इरफान को पड़ी भारी, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

Jharkhand elections 2024 what did congress leader irfan say sita soren started crying in public meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 09:53 PM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.