झारखंड चुनाव 2024: “चक्रवात दाना से ज्यादा घातक है JMM” सीएम सोरेन पर शिवराज सिंह चौहान का तीखा प्रहार
झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए बड़ी बात कह दी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
शिवराज सिंह (सोर्स - सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि अगर हेमंत सोरेन एक बार फिर सत्ता में लौटते हैं, तो उनका शासन चक्रवात दाना से भी ज्यादा विनाशकारी होगा। बता दें, चौहान ने यह टिप्पणी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर की है, जहां भाजपा और झामुमो के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में विकास को रुकवाने का काम किया है। अगर वे दोबारा सत्ता में आते हैं, तो उनके शासन से झारखंड में तबाही मचेगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कार्यकाल में सोरेन सरकार ने भ्रष्टाचार और कुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे राज्य की जनता परेशान है।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: बरहेट से हेमंत सोरेन ने किया नामांकन, BJP ने इस सीट से अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
राहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
चौहान ने यह भी कहा कि झारखंड के लोगों को यह समझना चाहिए कि कैसे सोरेन की नीतियों ने उनके जीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन की सरकार ने राज्य की प्राकृतिक संसाधनों का शोषण किया है और विकास कार्यों में भी बाधा डाली है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दे पूरी तरह से उपेक्षित रह गए हैं।
चौहान के बयान को चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एक मजबूत और विकासशील झारखंड के लिए भाजपा को वोट दें। यह बयान ऐसे समय में आया है जब झारखंड में महज कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोरेन सरकार इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया देती है।
बता दें कि झारखेंड में अगामी 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। इस बीच आज 24 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेच विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है वहीं कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कराई है।
यह भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लग रहा झटके पर झटका, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी समेत कई नेता JMM में शामिल
