Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड: चुनाव के पहले CM हेमंत के करीबी के यहां पड़ी IT रेड, बोली BJP- ये मोदी जी का नया भारत

झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी पर बीजेपी ने भी जोरदार तंज कसा है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 09, 2024 | 10:35 AM

बोकारो में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने झारखंड में एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 14 नवंबर को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज को “हिंदू और मुसलमानों” के बीच बांटने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: जहां एक तरफ झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए यहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं आज आयकर विभाग की इस छापेमारी पर बीजेपी ने भी जोरदार तंज कसा है।

जानकारी दें कि, आयकर विभाग की टीम इस छापेमारी को अंजाम दे रही है। वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रांची में 7 जबकि लोहनगरी जमशेदपुर के भी कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हो रही है।

यहां पढ़ें –  झारखंड का चुनावी पारा होने लगा हाई! असम सीएम ने कहा- वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं बांट रही कांग्रेस

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On Income tax department raids on the premises of Sunil Srivastava, a close aide of CM Hemant Soren, BJP Spokesperson Pratul Shah Deo says, “This is Modi ji’s new India, no matter how big a position you hold, if there is any evidence against you, then… pic.twitter.com/Jc59BAeyyM — ANI (@ANI) November 9, 2024

इधर CM हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर BJP प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि, “यह मोदी जी का नया भारत है, अब आप कितने भी बड़े पद पर क्यों न हों, अगर आपके खिलाफ कोई सबूत है, तो एजेंसियां ​​अब पर कार्रवाई करती हैं और यह चुनाव का समय है, इसलिए सभी एजेंसियां ​​फिलहाल हाई अलर्ट पर हैं। चुनाव में किसी भी हालत में पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और जहां भी एजेंसियों को सबूत मिलते हैं, वह इस पर कार्रवाई करती हैं।”

यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव : पीएम मोदी 10 नवंबर को रांची में करेंगे रोडशो, 20 हजार बाइक सवार होंगे शामिल

इससे पहले CM हेमंत सोरेन के करीबी सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा था कि, “विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए BJP विपक्षी नेताओं, विपक्षी नेताओं के निजी सचिवों और उनके समर्थकों पर आयकर और ED की छापेमारी करवाकर सुबे में भय का माहौल बनाना चाहती है। उन्हें लगता है कि इससे हम डर जाएंगे। चुनाव में पिछड़ रही BJP आयकर और ईडी का सहारा लेकर चुनाव में आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन राज्य की जनता ने पहले भी BJP को सत्ता से बाहर किया है और इस विधानसभा चुनाव में भी उसे पूरी तरह से नकार देगी।”

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On Income tax department raids on the premises of Sunil Srivastava, a close aide of CM Hemant Soren, Congress leader Rakesh Sinha says, “…The BJP is facing defeat in the assembly elections. That is why the BJP wants to create an atmosphere of fear… pic.twitter.com/7A7Omr8fMg — ANI (@ANI) November 9, 2024

गौरतलब है कि, झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। इसी बीच आयकर विभाग ने यह बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी दें कि, झारखंड की 81 सीट पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। इसमें पहले चरण की 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं इसके बाद आगामी 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। इसी के साथ चुनाव के नतीजे आगामी 23 नवंबर को सामने आएंगे।

 

Jharkhand cm hemant soren personal secretary sunil srivastava it raid ranchi assembly election narendra modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 10:34 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

2

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

3

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

4

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.