Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव: चंपाई सोरेन के गढ़ में होगा महाली का श्री ‘गणेश’, ‘कोल्हान टाइगर’ की चाल पर लगेगी ब्रेक, सामने आए नए समीकरण

चंपाई सोरेन की सीट सरायकेला में यह प्रतिशत 71.54 रहा है। वोटिंग के बीच चल रही चर्चाओं में यह कहा जा रहा है कि इस बार कोल्हान टाइगर को यहां शिकस्त खानी पड़ सकती है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 13, 2024 | 08:59 PM

चंपाई सोरेन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग खत्म हो चुकी है। पहले फेज में राज्य की 43 सीटों पर मतदान हुआ। इन 43 सीटों में एक सीट ऐसी है जिसे सूबे की हॉट सीट्स में सिर-ए-फेहरिस्त माना जाता है। यह सीट सरायकेला है जहां सूबे के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन मैदान में हैं। वह यहां से 6 बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस बार की कहानी कुछ अलग बताई जा रही है।

झारखंड में पहले चरण में अच्छी संख्या में लोग वोट करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं। ख़बर लिखने जाने तक राज्य में कुल 65.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चंपाई सोरेन की सीट सरायकेला में यह प्रतिशत 71.54 रहा है। वोटिंग के बीच चल रही चर्चाओं में यह कहा जा रहा है कि इस बार कोल्हान टाइगर को यहां शिकस्त खानी पड़ सकती है।

चंपाई का गढ़ है सरायकेला

सरायकेला विधानसभा सीट ही नहीं बल्कि पूरा कोल्हान चंपाई सोरेन का गढ़ माना जाता है। इसीलिए चंपाई सोरेन को भी ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से जाना जाता है। चंपाई अगर साल 2000 को छोड़ दिया जाय तो सरायकेला सीट पर वह 1991 से लगातार जीत दर्ज करते आए हैं। लेकिन इस बार खुद उनके लिए ही समीकरण मुश्किल नज़र आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

गणेश महाली कर सकते हैं खेल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा के मुताबिक गणेश महाली इस बार यहां श्री गणेश कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने जानबूझकर गणेश महाली को चुनावी मैदान उतारा है। गणेश महाली की इस सीट पर ठीक-ठाक पकड़ है। वह भले ही अब तक चंपाई से हारते आए हैं लेकिन मुकाबला कभी भी एकतरफा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:- झारखंड चुनाव में कल्पना सोरेन का वैलेंटिनो बैग बना चर्चा का विषय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

कहा जा रहा है कि जेएमएम का वोटबैंक उस को छोड़कर नहीं जाएगा। इसके साथ ही गणेश महाली माना जा रहा है कि गणेश बीजेपी का कुछ प्रतिशत वोट खींच पाने में कामयाब रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि कि गणेश महाली पिछले दो बार से यहां चंपाई से हारते चले आ रहे हैं। इसलिए इस बार उन्हें बीजेपी का सिंपैथी वोट भी मिल रहा है।

दोनों बार बड़ा नहीं था हार का अंतर

पिछले चुनाव में चंपाई सोरेन ने गणेश महाली पर 15 हजार के आस-पास वोटों से ही जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 में यह अंतर महज 1000 वोटों के करीब था। इस लिहाज से देखा जाए तो यहां इस बार समीकरण बदल सकते हैं। अब अगर चर्चाओं के मुताबिक गणेश महाली को सिंपैथी वोट मिला होगा तो इस बार चंपाई को वनवास मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:- ‘अर्जुन भवन को उड़ा देंगे..’ पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, इस बार लॉरेंस बिश्नोई के दोस्त ने लिखा लेटर?

Jharkhand assembly elections may ganesh mahali beat champai soren in saraikela

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 08:59 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.