झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लग रहा झटके पर झटका, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी समेत कई नेता JMM में शामिल
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो और पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गए हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
(सौजन्य सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें, बीजेपी के दो और पूर्व विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी सोमवार यानी 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए हैं।
आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि इससे ठीक दो दीन पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक झामुमो में शामिल हो गये थे। इससे पहले केदार हाजरा, उमाकांत रजक गणेश महली समेत कई नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के विधायक रह चुके सारंगी ने जानकारी दी कि वह आज झामुमो में शामिल हो गए।
पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। वहीं हेमंत सोरेन ने 2019 में 13,188 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। हालांकि, उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी और बरहेट सीट को बरकरार रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
मतलबी, गद्दार…TMC सांसदों की बगावत से आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Bihar MLC चुनाव के लिए एनडीए के 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, उपेंद्र कुशवाहा और बेटे दीपक प्रकाश ने बनाई दूरी
Explainer: क्या सत्ता से बाहर हो जाती BJP? INDIA गठबंधन की एक गलती ने कैसे बदल दिया राजनीतिक इतिहास?
यह भी पढ़ें – इसलिए पहले कराया जा रहा झारखंड विधानसभा चुनाव! कल्पना सोरेन का भाजपा पर बड़ा आरोप
ध्यान देने वाली बात यह है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को भी टिकट दिया गया है। वहीं सहयोगी आजसू ने भी कल अपनी पहली सूची जारी कर दी। आजसू ने अपने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया।
झारखंड में दो चरण में होगा विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया है। झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होनी है, तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को संपनन्न होगी। वोटों की काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन वायनाड उपचुनाव के लिए करेंगी नामांकन, ये लोग रहेंगे मौजूद
