Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र चुनाव के लिए इरादा साफ, वोट जिहाद होगा तो छिड़ेगा धर्मयुद्ध

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष पर "वोट जिहाद" करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से वोट के "धर्मयुद्ध" से इसका मुकाबला करने का आग्रह किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 16, 2024 | 08:08 AM

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रचार जोर पकड़ रहा है। वैसे-वैसे राजनेताओं के आरोप – प्रत्यारोप से सियासी माहौल गरमा रहा है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने धर्मयुद्ध की बात छेड़ दी है, जिसे लेकर तनातनी बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष पर “वोट जिहाद” करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से वोट के “धर्मयुद्ध” से इसका मुकाबला करने का आग्रह किया।

राज्य में चल रहा वोट जिहाद

उन्होंने कहा, “राज्य में वोट जिहाद चल रहा है। सज्जाद नोमानी कहते हैं… वोट जिहाद का नारा दिया गया है और आपने वीडियो में सुना कि इस वोट जिहाद का नेता कौन है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अगर वे वोट जिहाद करते हैं, तो हमें वोट का ‘धर्मयुद्ध’ करना होगा। एक हैं तो सुरक्षित हैं।”

#MaharashtraElection2024 | Pune: Maharashtra Deputy CM & BJP candidate from Nagpur South-West Assembly seat, Devendra Fadnavis says, "We are not against any religion. We have given our scheme to all… But some parties are trying to polarise the election for votes. I want to… pic.twitter.com/yc2LBTOdMI

— ANI (@ANI) November 15, 2024

उन्होंने कुछ विपक्षी दलों पर वोट हासिल करने के लिए चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। हमने अपनी योजना सभी को दी है। लेकिन कुछ दल वोट के लिए चुनावों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।”

देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन, महायुति गठबंधन को चुनौती देते हुए राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है।

इन चुनावों में सबसे प्रतीक्षित लड़ाइयों में से एक बारामती में होगी, जहां अजीत पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। युगेंद्र अजीत पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं। आपको बच बारामती ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी ध्यान आकर्षित किया था, जब सुनेत्रा पवार ने सुप्रिया सुले को चुनौती दी थी, जिन्होंने अंततः 1.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में पूरी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, तो वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

If they do vote jihad we have to do dharmyuddh of vote said devendra fadnavis ahead of maharashtra elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 08:07 AM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी की आलोचना पर भड़की कांग्रेस, नागपुर जिलाध्यक्ष बैस बोले- लोकतंत्र को रौंदने वाले…

2

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मिहान ने दिया 50 लाख का चेक, देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नई पहल

3

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

4

जो यूरिया देने का करेगा वादा, उपराष्ट्रपति चुनाव में उसी को जाएगा BRS का वोटः केटी रामा राव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.