Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रमोद महाजन होते तो नहीं टूटता भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, पूनम महाजन को याद आए पुराने संबंध

पूनम महाजन ने कहा कि "भले ही बीजेपी और ठाकरे की शिवसेना की वर्षों पुरानी महायुति अब टूट गई है, लेकिन प्रमोद महाजन और बालासाहेब के बीच का प्यार राजनीति से परे था। आज भी मेरे ठाकरे परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 08, 2024 | 10:25 PM

पूनम महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: बीजेपी और ठाकरे परिवार के संबंध आज भले ही बेहद खराब हो चुके हैं लेकिन पुराने दौर के मधुर संबंधों को भाजपा के नेता आज भी याद करते हैं। कुछ ऐसा ही एक साक्षात्कार के दौरान देखने को मिला। जब बीजेपी नेता व पूर्व सांसद पूनम महाजन ने ठाकरे और महाजन परिवार के मधुर रिश्ते पर टिप्पणी की है।

पूनम महाजन ने कहा कि “भले ही बीजेपी और ठाकरे की शिवसेना की वर्षों पुरानी महायुति अब टूट गई है, लेकिन प्रमोद महाजन और बालासाहेब के बीच का प्यार राजनीति से परे था। आज भी मेरे उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि के साथ अच्छे संबंध हैं। यह राजनीति से परे है। जब वे दुख में होते हैं, तो मैं उनसे बात करती हूं। फिर वे मुझसे बात करते हैं। खुशियां भी साझा की जाती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रमोद महाजन होते तो शिवसेना-बीजेपी की युति नहीं टूटती।

यह भी पढ़ें:– अजित पवार ने बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, 7 नेताओं को किया निष्कासित

सम्बंधित ख़बरें

रांची RSS दफ्तर पर हमले के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, SIT और NIA कर रही जांच, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

पुणे मनपा में पुराना धार्मिक स्थल तोड़ने पर भारी हंगामा, चर्चा के दौरान नगरसेवक गफूर पठान की तरफ बढ़े भाजपाई

कांग्रेस पर बरसे विश्वास सारंग, कहा- RSS पर बोलने की खड़गे की हैसियत नहीं, UCC से मजबूत होगी देश की एकता

मंत्रियों को ‘नाकारा’ बताने वाले BJP विधायक पन्नालाल शाक्य के सुर बदले, प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दी सफाई

पूनम ने कहा कि जब मेरे पिता अस्पताल में थे तो पूरा देश उनसे मिलने आया था। उद्धव ठाकरे लंदन जा रहे थे, उन्होंने फ्लाइट कैंसिल कर दी। 12 दिन तक घर के आदमी की तरह वह शाम को 5-6 बजे आते थे। ऊपर 15वीं मंजिल पर बैठते थे। वे पारिवारिक सदस्य की तरह तीन घंटे सबसे मिलते थे। हर किसी से बात करते थे। फिर रात को जाना। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उनके पॉलिटिकल वार प्रतिवार के संबंध में लिखा जाता है। लेकिन इसके परे कुछ है कि नहीं है? संबंध हैं। फिलहाल जो रिश्ते तनावपूर्ण हुए हैं। वह बीजेपी और ठाकरे के बीच हुए हैं। हमारे बीच नहीं।

महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति अभी भी जीवित है

पूनम महाजन ने कहा कि मुझे और उद्धव ठाकरे को वाइल्ड लाइफ बेहद पसंद हैं। हम दोनों को कॉफी पर बातें करना पसंद है। हमें अपने पिताओं के बारे में बात करना अच्छा लगता है। मेरा टिकट कटने के बाद यदि उन्हें मेरे लिए दुख हुआ और उन्होंने इसे खुले तौर पर व्यक्त किया तो क्या यह गलत है? इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति अभी भी जीवित है। पूनम ने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि मैं उन लोगों का सम्मान करती हूं।

यह भी पढ़ें:– योगी के बयान से महायुति में पड़ी दरार, उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा के समर्थन में नहीं अजित पवार

If pramod mahajan was there alliance between bjp and shiv sena would not have broken poonam mahajan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 10:25 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Pramod Mahajan
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.