-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Ajit Pawar Expels 7 Rebels From Ncp
अजित पवार ने बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, 7 नेताओं को किया निष्कासित
- Written By: आकाश मसने
विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत करने वाली 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

अजित पवार (साेर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले नेताओं एवं पदाधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने 7 नेताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी ने जानबूझकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करके महायुति सरकार की छवि खराब करने और एनसीपी के घटक दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल कर पार्टी विरोधी रुख अपनाने के आरोप में 7 पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
इनमें एनसीपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बापू भेगडे, अकोला ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा अंधारे, नांदेड़ उत्तर जिला अध्यक्ष विश्वंभर पवार, नांदेड़ महिला जिला अध्यक्ष आनंद सिंधिकर और अन्य शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने NCP से मांगा जवाब
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
यह भी पढ़ें:– योगी के बयान से महायुति में पड़ी दरार, उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा के समर्थन में नहीं अजित पवार
भाजपा ने 40 नेताओं को किया था निष्कासित
इससे पहले महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति और पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले 40 लोगों को पार्टी से निलंबित किया था। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि जो लोग महायुति का प्रचार नहीं करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
20 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। विधानसभा चुनाव में दो प्रमुख गठबंधन आमने-सामने है। एक तरफ सत्तारूढ़ महायुति है तो दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी।
महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) व शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।
यह भी पढ़ें:– झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे शरद पवार, सातारा से अमित शाह का MVA पर करारा प्रहार
बागियों पर हो रही कार्रवाई
राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में तीन-तीन दलों का गठबंधन होने के कारण कई सीटों पर टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने अपने ही गठबंधन के साथी के खिलाफ नामांकन भर दिया है। इसके बाद पार्टियां एक-एक कर बागियों पर निष्कासन की कार्रवाई कर रही है।
Ajit pawar expels 7 rebels from ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
Aug 04, 2026 | 10:58 AMएयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














