-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Rift In The Mahayuti Uddhav Thackeray Ajit Pawar Is Not In Support Of Bjp
योगी के बयान से महायुति में पड़ी दरार, उद्धव ठाकरे बोले- भाजपा के समर्थन में नहीं अजित पवार
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘बटेंगे तो कटेंगे' टिप्पणी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अस्वीकार करना यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकता नहीं है।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
बुलढाणा: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम हो चुका है। शुक्रवार को महायुति और महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किया। शुक्रवार शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति पर जमकर हमला बोला। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान कहा कि इससे महायुति में दरार पड़ गई है।
शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘बटेंगे तो कटेंगे’ टिप्पणी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अस्वीकार करना यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में एकता नहीं है।
कुछ महीने पहले सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने का जिक्र करते हुए उद्धव ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर महाराष्ट्र के इतिहास की ‘सबसे भ्रष्ट’ सरकार होने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
यह भी पढ़ें:– झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे शरद पवार, सातारा से अमित शाह का MVA पर करारा प्रहार
योगी की टिप्पणी को अजित पवार ने नकारा
बुलढाणा में एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि “योगी की टिप्पणी को अजित पवार द्वारा अस्वीकार किया जाना दिखाता है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में कोई एकता नहीं है। महाराष्ट्र की जनता को योगी आदित्यानाथ के बयान से बचाना चाहिए।”
बता दें कि महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लगा रहे हैं। वहीं महायुति के सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार ने गुरुवार को कहा था कि राज्य के लोग ऐसी टिप्पणियों की सराहना नहीं करते हैं और महाराष्ट्र के लोगों ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं।
बीजेपी को बाहर से नेता लाने पड़ रहे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे चुनाव से पहले प्रचार के लिए राज्य के बाहर से नेताओं को लाना पड़ रहा है। उन्होंने महायुति के सहयोगियों को राज्य के साथ विश्वासघात करने वाला करार देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र से प्यार करने वाले और इसे धोखा देने वालों के बीच मुकाबला है।
यह भी पढ़ें:– अरविंद सावंत के बयान के बाद निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, राजीव कुमार ने दिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
महायुति सबसे भ्रष्ट सरकार
उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति सरकार महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में भ्रष्टाचार किया। अशुभ हाथों से किया गया काम कभी सफल नहीं होता और प्रतिमा ढह गई।” शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
एमवीए राज्य में सत्ता में आती है, तो हर जिले में शिवाजी महाराज के मंदिर बनवाएगी यह घोषणा उद्धव ठाकरें ने की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मंदिर शासन करने और महिलाओं का सम्मान करने की शिवाजी महाराज की शिक्षाओं को उजागर करेंगे।” उन्होंने कहा कि वह गुजरात के सूरत में भी मराठा योद्धा का मंदिर बनवाएंगे।
फडणवीस को शिवाजी महाराज की जय का नारा बर्दाश्त नहीं
शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि “उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवाजी महाराज की जय का नारा बर्दाश्त नहीं कर सकते। फडणवीस ने कहा कि आप पहले ठाणे के मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा में एक मंदिर बनाएं। क्या आपको मुख्यमंत्री शिंदे के गृह जिले में छत्रपति शिवाजी का मंदिर बनाना मुश्किल लगता है। उन्हें लगता है कि शिवाजी महाराज वोट पाने की मशीन हैं।”
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूछा कि अजित पवार बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के बगल में कैसे बैठते हैं, जिनकी पार्टी ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था और उन्हें आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।
2022 में नवाब मलिक हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक को 2022 में धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 2024 के विधानसभा चुनाव में नवाब मलिक एनसीपी की टिकट पर मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rift in the mahayuti uddhav thackeray ajit pawar is not in support of bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
Aug 04, 2026 | 10:58 AMएयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














