Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस का इतिहास टूटे वादों और झूठे आश्वासनों से भरा पड़ा, मुंबई से अनुराग ठाकुर का हल्लाबोल

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी का इतिहास टूटे वादों से भरा पड़ा है और हिमाचल प्रदेश के लोग उसे सत्ता में लाकर इसकी कीमत चुका रहे हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 12, 2024 | 04:45 PM

अनुराग ठाकुर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भाजपा नेता अनुराग ठाकुर महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए राज्य में पहुंचे है। अनुराग ठाकुर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस के घाेषणापत्र को झूठ बताया। हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी का इतिहास टूटे वादों से भरा पड़ा है और हिमाचल प्रदेश के लोग उसे सत्ता में लाकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि वे महाराष्ट्र को बचाना चाहते हैं तो महायुति को फिर से सत्ता में लाना होगा।

यह भी पढ़ें:– चिमूर में गरजे नरेंद्र मोदी, कहा- कांग्रेस खेल रही खतरनाक खेल, अब आदिवासियों को बांटकर करना चाहती है कमजोर

सम्बंधित ख़बरें

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

जितना वोट काटेगी बसपा, उतनी बढ़ेगी भाजपा, कई प्रभागों में इसी रणनीति पर टिकी जीत

‘चाणक्य’ की एंट्री और विजय का गेम…क्या स्टालिन की जिद डुबो देगी लुटिया? कांग्रेस की ‘नाराजगी’ ने बढ़ाई टेंशन

‘सैफई में होता था नंगा नाच’, गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

हिमाचल प्रदेश की गारंटियां अब तक पूरी नहीं हुई

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र में महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास की बता की और कहा कि ईमानदार शासन और निरंतर प्रगति चाहने वालों के लिए यह एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की जनता का विकास करने के लिए गारंटियों की लंबी सूची के साथ सत्ता में आई थी लेकिन कई महीनों बाद भी लोग इन वादों के बारे में सोच रहे हैं कि ये कब पूरे होंगे।

झूठे वादे, झूठे दावे
कांग्रेस के नहीं नेक इरादे
हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार बनाने से पहले 10 गारण्टियाँ दीं थीं, आज दो साल बीत गए मगर इनकी भी गारंटी पूरी नहीं हुई। हिमाचल की ही तरह महाराष्ट्र में ये “महा वसूली अघाड़ी” जनता को ठगने के लिए बड़े-बड़े झूठ बोल रहा है। 📍मुंबई,… pic.twitter.com/0E8rehVwKt — Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 12, 2024

कांग्रेस का इतिहास टूटे वादों और झूठे आश्वासनों से भरा पड़ा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी एक भी पार्टी नहीं है जिसे कांग्रेस ने कभी धोखा नहीं दिया हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास टूटे वादों और झूठे आश्वासनों से भरा पड़ा है और इस बार हिमाचल प्रदेश इसकी कीमत चुका रहा है।

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कहा कि हिमाचल प्रदेश में सब्सिडी वाली बिजली, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, सस्ता दूध और रोजगार सृजन का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आई थी। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू के शासनकाल के कुछ महीनों बाद ही हिमाचल के लोग हैरान हैं कि ये वादे कहां चले गए।

महिलाओं को एक भी रुपया नहीं मिला

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए देने का वादा किया गया था, जिससे प्रदेश की 23 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने का दावा किया गया था, लेकिन ठाकुर ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर एक भी रुपया नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव : विमान में तकनीकी खराबी से कांग्रेस का नुकसान, रद्द हुई राहुल गांधी चुनावी की रैली

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह उन महिलाओं के साथ एक क्रूर मजाक के अलावा कुछ नहीं है जिन्होंने उन पर भरोसा किया था। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि उत्तरी राज्य में पांच लाख नौकरियां सृजन करने का कांग्रेस का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है और यह सिर्फ कागजों पर लिखी बातें हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of congress is full of broken promises and false assurances anurag thakur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 04:45 PM

Topics:  

  • Anurag Thakur
  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.