दीदी कभी ‘जय श्री राम’ भी बोला करो! ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा, बोले- वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में…
Himanta Biswa Sarma Jhargram Rally: बंगाल में चुनावी रैली में गरजे हिमंत बिस्व सरमा। ममता बनर्जी से पूछा- 'जय श्री राम' बोलने में डर क्यों? बंगाल चुनाव में बीजेपी की 200 सीटें आने का किया बड़ा दावा।
- Written By: प्रिया जैस
हिमंता बिस्व सरमा और ममता बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Himanta Biswa Sarma West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। राज्य में सत्तापक्ष और विपक्ष लगातार चुनावी रैली कर जनता को संबोधित कर रहा है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी लगातार बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करते नजर आ रहे है। चुनावी रैली के दौरान हिमंत बिस्व सरमा आज झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा।
झारग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “दीदी कभी-कभी ‘श्री राम’ का जाप भी किया करो। ‘इंशाअल्लाह’ भी कहा है, ‘खुदा हाफ़िज़’ भी कहा है, लेकिन ‘जय जय श्री राम’ भी तो होना चाहिए; मगर दीदी के मुंह से आप ‘जय श्री राम’ कभी नहीं सुनेंगे।”
राम जन्मभूमि क्यों नहीं गई ममता दीदी?
ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा, “राम जन्म भूमि मंदिर बना लेकिन कभी दीदी वहां नहीं गई। दीदी अपने भाषणों में ‘जय जय श्री राम’ इसलिए नहीं कहतीं, क्योंकि दीदी को लगता है कि प्रभु श्री राम के हाथों में वोट नहीं हैं। वोट सिर्फ़ ‘इंशाअल्लाह’ के हाथों में हैं, प्रभु श्री राम के हाथों में कोई वोट नहीं है। वो इंशाअल्लाह बोले हमे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें सिखाना पड़ेगा कि कभी-कभी जय-जय श्री राम भी बोलना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर होगा, ममता के गढ़ में खिलेगा कमल; हिमंता बिस्वा सरमा ने ठोका दावा
ग्लैमर की दुनिया छोड़ संसद तक कैसे पहुंचीं सायोनी घोष, विवादों के बीच भी कैसे बढ़ता रहा कद?
Jhargram, West Bengal: On Election Campaign, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Didi sometimes chant Shri Ram, Inshallah has been said, Khuda Hafiz has been said, but there should also be Jai Jai Shri Ram, but from Didi’s mouth you will never hear Jai Shri Ram… Didi in her… pic.twitter.com/nV3doOI2Pl — IANS (@ians_india) April 20, 2026
यह भी पढ़ें – हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
SIR को बताया शुद्धिकरण
पश्चिम मेदिनीपुर की चुनावी रैली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा कर दिया। उन्होंने कहा, “इस बार, BJP पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाएगी, और हमें 200 सीटें मिलेंगी। SIR का मतलब है वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण। जो मर गए हैं वे वोट क्यों देंगे?
Medinipur, West Bengal: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Mamata government has no work… Neither anyone has any work, neither any new industries have come, nothing has come. After going round and round only Lakshmi Maa and only Rs 1500” pic.twitter.com/soqXfJnESv — IANS (@ians_india) April 20, 2026
लक्ष्मी मां को कंजूस बना दिया – हिमंत बिस्वा सरमा
वोटो को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनके नाम दो जगहों पर हैं वे वोट क्यों देंगे? जो बांग्लादेश से आए हैं वे वोट क्यों देंगे? सबको SIR का सपोर्ट करना चाहिए। ममता बनर्जी सरकार के पास कोई काम नहीं है। न किसी के पास नौकरी है और न कोई इंडस्ट्री आई है। लक्ष्मी मां को ‘कंजूस’ बना दिया है। वो सिर्फ़ Rs 1,500 दे रही हैं। मैंने पूरे देश में ऐसी ‘कंजूस’ लक्ष्मी मां कभी नहीं देखी।”
आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर मतदान होगा। तो वहीं, दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
