ममता दीदी को मछली का नहीं, गौ मांस का डर है…CM सरमा ने बंगाल की राजनीति में मचाया हड़कंप; दिया बड़ा बयान
CM Sarma Statement On Mamata: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला। कहा- बंगाल में भाजपा आई तो लग सकता है गो मांस पर प्रतिबंध, मछली-मटन पर रोक की बात सिर्फ एक भ्रम है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम सरमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Non-Veg Ban Controversy: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली डर यह है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में गो मांस पर प्रतिबंध लग सकता है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी लगातार यह दावा करती हैं कि भाजपा के आने से ‘मछली-मांस’ पर रोक लग जाएगी लेकिन हकीकत कुछ और है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ममता बनर्जी’ चिकन, मटन या मछली के लिए चिंतित नहीं हैं, उनका असली डर गो मांस को लेकर है।
गौ मांस पर रोक लगाने की कही बात
भाजपा के फायरब्रांड सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि सच में पश्चिम बंगाल में गौ मांस पर रोक लग सकती है। इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि वह जिस ‘मांस’ की बात कर रही हैं, वह आम मांस नहीं बल्कि गौ मांस है।
सम्बंधित ख़बरें
Assam GI Tag Products: सिंगापुर भेजी गई तेजपुर लीची, CM हिमंता बोले- वैश्विक बाजार पर है फोकस
असम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
भाजपा शासित राज्यों का दिया उदाहरण
सीएम सरमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां लोग मांसाहार करते हैं और किसी तरह की पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की सरकार है, फिर भी लोग मांस खाते हैं। इसी तरह बिहार में भी भाजपा की सरकार है और वहां भी लोग मांसाहार करते हैं। ऐसे में यह कहना कि भाजपा आने पर लोग मांस नहीं खा पाएंगे, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill Live: हम सभी ने महिलाओं से बहुत कुछ सिखा है, लोकसभा में राहुल गांधी
ममता पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप
हिमंता सरमा ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुना रही हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। सीएम सरमा ने कहा कि बार-बार ‘मांस बंद होने’ की बात कहकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि असल में उनका इशारा गो मांस की ओर है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को एक तरह से ‘धंधा’ बना लिया गया है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
