Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा में 50 सीटों पर बढ़त के साथ BJP क्या रख सकेगी जीत की लय बरकरार…

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 50 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 08, 2024 | 01:48 PM

हरियाणा में BJP क्या रख सकेगी जीत की लय बरकरार

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 50 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, उदय भान, निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला अपनी-अपनी सीटों पर पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 49 सीट और कांग्रेस ने 35 सीट पर बढ़त बनायी है। निर्दलीय प्रत्याशी चार सीट पर आगे हैं जबकि इनेलो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे है।

यहां पढ़ें –  Haryana Assembly Election Results: काम आया भाजपा का ‘पंच’

सम्बंधित ख़बरें

जब नितिन नवीन को मैथिली ठाकुर ने सुनाया खास ‘बधाई गीत’, सुरों के जादू ने जीत लिया सबका दिल-VIDEO

वर्सोवा के नए नगरसेवक एक्शन मोड में, विकास को मिलेगी रफ्तार, निर्वाचित नगरसेवक बदलेंगे वर्सोवा की तस्वीर

‘पहले मुसलमानों से कागज मांगे…अब शंकराचार्य से’, योगी-मोदी पर भड़के पवन खेड़ा, बोले- नतमस्तक न होने की सजा

मीरा भाईंदर में चुनाव के बाद भी सियासी संग्राम तेज, विधायक मेहता ने मंत्री सरनाईक को दिए विकास के 3 अल्टीमेटम

आम आदमी पार्टी (आप) अभी मुकाबले में कहीं नहीं दिखायी दे रही है। कुरुक्षेत्र में लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री सैनी कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा विधायक मेवा सिंह से 9,632 मतों के अंतर से आगे हैं। गढ़ी सांपला-किलोई सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने भाजपा की मंजू हुड्डा पर 41,077 मतों की भारी बढ़त बना ली है। कांग्रेस की विनेश फोगाट जींद जिले में जुलाना विधानसभा सीट से भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार से 4,130 मतों से आगे हैं। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हैं (जिसमें 2022 के उपचुनाव में जीती आदमपुर सीट शामिल है) जबकि कांग्रेस के 28 और जजपा के छह विधायक हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी और इनेलो का एक-एक सदस्य है। चार निर्दलीय है जबकि नौ सीट रिक्त हैं।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से मौजूदा विधायक अभय सिंह चौटाला कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल से 7,710 मतों से पीछे हैं। अभय के बेटे और इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला रानिया सीट पर अपने दादा एवं निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला से 6,161 मतों के अंतर से आगे हैं। उचाना कलां सीट से कांग्रेस के ब्रजेंद्र सिंह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री से 3,236 मतों से आगे हैं जबकि मौजूदा विधायक एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला पीछे हैं।

यहां पढ़ें –  हार की कगार पर खड़े अनिल विज का छलका दर्द

निर्दलीय उम्मीदवारों में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हिसार सीट से अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राम निवास राड़ा से 3,836 मतों के अंतर से आगे हैं। भाजपा विधायक कमल गुप्ता हिसार से पिछड़ गए हैं। अंबाला छावनी से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनिल विज 671 मतों के मामूली अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा से पीछे हैं। बढ़त बनाने वाले अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में गन्नौर से देवेंद्र कादियान (बागी भाजपा नेता) और बहादुरगढ़ से राजेश जून (बागी कांग्रेस नेता) शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अत्तर लाल अटेली सीट पर भाजपा की अपने प्रतिद्वंद्वी आरती सिंह राव से 5,424 मतों के अंतर से आगे हैं। आरती केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंदरजीत सिंह की बेटी हैं।

बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। अपनी-अपनी सीट पर आगे चल रहे अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बादशाहपुर से भाजपा के राव नरबीर सिंह, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा, बरवाला से रणबीर गंगवा और फरीदाबाद से विपुल गोयल शामिल हैं। घरौंडा से हरविंदर कल्याण, गुड़गांव से मुकेश शर्मा, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, थानेसर से सुभाष सुधा, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा और तोशाम से श्रुति चौधरी ने बढ़त बनायी हुयी है।

वहीं अपनी सीटों पर आगे चल रहे कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों में कैथल से आदित्य सुरजेवाला, उचाना कलां से ब्रजेंद्र सिंह, रोहतक से बी बी बत्रा, झज्जर से गीता भुक्कल, बेरी से रघुवीर सिंह कादियान और महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह शामिल हैं। फिरोजपुर झिरका से मम्मन खां और पुनहाना से मोहम्मद इल्यास ने बढ़त बनायी है। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है। कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी। भाजपा ने 2019 में जजपा की मदद से सरकार बनायी थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Haryana vidhan sabha election 2024 updates bjp congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 01:45 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.