Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में बोले PM मोदी- कांग्रेस को वोट देने का मतलब विकास को दांव पर लगाना

हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर पार्टी गलती से भी सत्ता में आ गई तो वह राज्य को बर्बाद कर देगी।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 25, 2024 | 02:47 PM

आज PM मोदी करेंगे नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत

Follow Us
Close
Follow Us:

सोनीपत: जहां हरियाणा में चुनाव प्रचार में बस अब चंद रोज ही रह गए हैं. वहीं देश के शीर्ष नेताओं की ओर से इस बाबत चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर पार्टी गलती से भी सत्ता में आ गई तो वह राज्य को बर्बाद कर देगी। PM मोदी ने यहां गोहाना में बीते 5 पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब हरियाणा की स्थिरता और विकास को दांव पर लगाना है।

इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने हमेशा ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भागीदारी से वंचित रखा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के शाही परिवार से जो भी प्रधानमंत्री बना, उसने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है। आरक्षण का विरोध और आरक्षण से नफरत, कांग्रेस के डीएनए में है।”

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र में जल्द होगा सीटों का बंटवारा

सम्बंधित ख़बरें

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

Video: कर्नाटक के ‘पूजा कुनिता’ से पोरबंदर के ‘गरबा’ तक; PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

हाथों में डमरू और 108 घोड़ों का जुलूस, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कुछ इस अंदाज में दिखे पीएम मोदी

सोनीपत में उत्साह और उमंग से साफ है कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।https://t.co/hFYi82yR0H — Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2024

उन्होंने आज कहा कि, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा ही एससी, एसटी और ओबीसी को भागीदारी से वंचित रखा है। ये तो बाबासाहेब आंबेडकर थे, जिन्होंने दलितों को आरक्षण दिया। वरना ओबीसी की तरह दलितों को भी आरक्षण के लिए कांग्रेस की हार का इंतजार करना पड़ता।” उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता से दूर रही है, तब-तब गरीबों को और एससी, एसटी और ओबीसी को उनका हक मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘‘जब-जब कांग्रेस, सरकार में रही है, उसने दलितों-पिछड़ों का हक छीना है।” उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हरियाणा ने उद्योग और कृषि क्षेत्र में शीर्ष राज्यों में जगह बनाई है।

यहां पढ़ें – किसानों पर बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, बोली – मैं अपने शब्द लेती हूं वापस

उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां भारत में कारखाने लगाने में रुचि रखती हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे बड़ा लाभ गरीबों, किसानों और दलितों को मिलता है।” मोदी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मानते थे कि दलितों को सशक्त बनाने में उद्योग बड़ी भूमिका निभाते हैं। जानकारी दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Haryana farmers dalits and nepotism pm modi attacks congress in mega rally in sonipat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 02:47 PM

Topics:  

  • Haryana Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.