हरियाणा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, जानिए कहां, किन चेहरों पर लगाया दांव?
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां पूरी होती नजर आ रही हैं। पार्टी ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बुधवार (11 सितंबर) शाम को पार्टी की ओर से एक और सूची जारी की गई, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां पूरी होती नजर आ रही हैं। पार्टी ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बुधवार (11 सितंबर) शाम को पार्टी की ओर से एक और सूची जारी की गई, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है। अब तक आम आदमी पार्टी कुल 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें कि आप की पिछली तीन सूचियां थोड़े समय के अंतराल में जारी हुई हैं। तीसरी सूची मंगलवार (10 सितंबर) देर रात आई। इसके बाद बुधवार (11 सितंबर) दोपहर और शाम को चौथी और पांचवीं सूची जारी की गई। अपनी नई सूची में आम आदमी पार्टी ने तोशाम से दलजीत सिंह और पलवल से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी को टिकट दिया है।
📢Announcement 📢 The Party hereby announces the 5th list of candidates for the state elections for Haryana Assembly. Congratulations to all 💐 pic.twitter.com/4Xxsxx4BFt — AAP (@AamAadmiParty) September 11, 2024
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?
दीदी कभी ‘जय श्री राम’ भी बोला करो! ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा, बोले- वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में…
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
यह भी पढ़ें:– कल पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं मिलेंगे पीएम मोदी, खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
ताबड़तोड़ जारी की तीसरी लिस्ट
पहले मंगलवार देर रात, फिर बुधवार दोपहर और अब बुधवार शाम अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची में आम आदमी पार्टी ने नरवाना सीट से अनिल रंगा, नांगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद, पटौदी सीट से प्रदीप, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम और पृथला से कौशल शर्मा को मैदान में उतारा है।
पहली लिस्ट में आए थे 20 नाम
मालूम हो कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद दूसरी उम्मीदवार सूची में 9, तीसरी में 11 और चौथी उम्मीदवार सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी थी। अब पांचवीं सूची में फिर से 9 उम्मीदवारों के टिकट फाइनल किए गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव: एकला चलो की राह पर आप ने जारी की 21 उम्मीदवारों चौथी सूची
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए नए विधायकों और नई सरकार चुनने के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी।
