महाराष्ट्र में गरजे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के शासनकाल की उड़ायी धज्जियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे है, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके शासनकाल पर धावा बोला है।
- Written By: प्रिया जैस
नायब सिंह सैनी (सौजन्य-एक्स)
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार जोरो पर है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक महाराष्ट्र में जगह-जगह चुनावी रैलियां कर रहे है और जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी महाराष्ट्र पहुंचे है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुणे में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर हमला बोल दिया। नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के शासन कार्यकाल के दौरान हुए कार्य की गिनती करायी।
साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के कार्यकाल में और अब के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए विकास की गति में अंतर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद का पूरा इतिहास देखा है और कांग्रेस ने कोई थोड़े समय के लिए शासन नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों के लिए कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, छत्रपति संभाजीनगर में किया चक्का जाम, सांसद कल्याण काले हिरासत में
Sagar News: कलेक्ट्रेट घेराव में पानी की बौछार, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल
‘मैं उनकी मस्ती उतार दूंगी’, धक्का-मुक्की से भड़की BJP विधायक मंदा म्हात्रे, मंत्री गणेश नाईक को लिया आड़े हाथ
व्यापमं घोटाले में नया विवाद: 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, उमंग सिंघार ने सरकार पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, झारखंड और महाराष्ट्र से संबंधित दी 8 शिकायतें
महाराष्ट्र में गरजे हरियाणा के सीएम
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “हमने आजादी के बाद का पूरा इतिहास देखा है। कांग्रेस ने थोड़े समय के लिए शासन नहीं किया। कांग्रेस ने आजादी के बाद लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश उस गति से नहीं बढ़ पाया, जिस गति से बढ़ना चाहिए था। अगर हमने इसकी गति देखी है। अगर हमने भारत में पहली बार विकास की गति देखी है। अगर हम 2014 से 2024 तक बारीकी से देखें, तो मेरा देश विकास में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है…”
#WATCH | Pune: Haryana CM Nayab Singh Saini says, "We have seen the entire history after independence. Congress did not rule for a short time. Congress ruled the country for a long time after independence, but the country could not grow at the pace at which it should have grown.… pic.twitter.com/ITGhckoMQN — ANI (@ANI) November 12, 2024
कांग्रेस ने लंबे तक शासन किया है लेकिन देश उस गति से आगे नहीं बढ़ पाया। अगर देश में विकास की गति दिखी है तो वह सिर्फ 2014 से 2024 तक ही दिखी है , जब देश सही मायनों में आगे बढ़ पाया है और विकास कर पाया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: विदर्भ में बढ़ी महायुति की गति, 3 चुनावों में बीजेपी की जीत, 2019 में था ‘फिफ्टी-फिफ्टी’
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन रह गए है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों के साथ लगातार जनसभाओं को संबोधित कर और रोज शो कर जनता का समर्थन पाने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में 20 नवंबर को होने है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
